Gold Rate Today: मिडिल क्लास की पहुंच से दूर हुआ सोना, शादियों के सीजन में चढ़े भाव, चांदी 70000 रु के पास

Gold Rate Today: मिडिल क्लास की पहुंच से दूर हुआ सोना, शादियों के सीजन में चढ़े भाव, चांदी 70000 रु के पास

नई दिल्ली। शादियों के सीजन के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौट रही है। सोना एक बार फिर से चढ़ने लगा है। सोने के दाम में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोने की अगर रफ्तार यही रही तो जल्द ही ये अपने रिकॉर्ड स्तर को पार कर जाएगा। वहीं चांदी की कीमत 70000 रुपए के करीब पहुंच गई है। शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत में लगी आग के कारण ये अब मिडिल क्लास की पहुंच से दूर होता जा रहा है।

 सोना सातवें आसमान पर

सोना सातवें आसमान पर

सोने-चांदी की कीमत में तगड़ा उछाल आया है। सोमवार को सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत 54 हजार के करीब पहुंच गया है। सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोना 53500 के पार खुला। वहीं चांदी 70000 रुपए प्रति के करीब पहुंच गई है। वहीं 18 कैरेट वाला सोना भी अब 40 हजार रुपए के पार हो गया है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 2500 रुपए ही कम रह गया है।

 56264 रुपए के इतना करीब

56264 रुपए के इतना करीब

सोने की कीमत अगस्त 2020 में अब तक के सबसे उच्चतम मूल्य पर पहुंच गई थी। सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत से तुलना करें तो सोना अब अपने रिकॉर्ड हाई मूल्य से 2536 रुपए प्रति 10 ग्राम ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 6090 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। चांदी 76004 रुपए तक पहुंच गई थी।

 एक नजर सोने की कीमत पर

एक नजर सोने की कीमत पर


इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट पर नजर डाले तो आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 370 रुपए की तेजी आई और सोना महंगा होकर 53590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर के रेट से खुला। अगर इस पर GST जोड़ दिया जाए तो ये 3 फीसदी जीएसटी के साथ 55197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी पर जीएसटी जोड़ा जाए तो यह 72007 रुपए प्रति किलो पर पहुंच जाएगी। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 53590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही 22 कैरेट वाले सोने का भाव 49088 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 40193 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर GST के साथ देखें तो इसकी कीमत 41398 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इस Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बदला कैश ट्रांजेक्शन,मिनिमम बैलेंस का नियम, खाते में इतना पैसा रखना जरूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+