Gold-Silver Rate: फेस्टिव सीजन से पहले सोने में बड़ी गिरावट, 5000 रु तक सस्ती हुई चांदी, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

Gold Rate:फेस्टिव सीजन से सोने में बड़ी गिरावट, औंधेमुंह गिरी चांदी

नई दिल्ली। Gold and Silver Rate. सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना एक बार फिर से धड़ाम हो गया। फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दाम 5000 रुपए से अधिक गिर गए। सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम गिरने के साथ-साथ डीलर्स की ओर से ग्राहकों को भारी भरकम डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसे में खरीदारी से पहले सोने-चांदी की ताजा कीमतों के बारे में जरूर जान लें....

 सोन की कीमत में गिरावट

सोन की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना 703 रुपए गिर गया। सोने की कीमत में सितंबर महीने में आई ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना आज 703 रुपए नीचे गिरकर 50638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 5000 रुपए की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 5000 रुपए से गिरकर 59915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 एक नजर आज के सोने-चांदी के भाव पर

एक नजर आज के सोने-चांदी के भाव पर

सोने-चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज गिरकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए रेट के मुताबिक देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर देश के 14 सर्राफा बाजार की कीमतों का औसर भाव प्रकाशित किया जाता है। यहां प्रकाशित सोने-चांदी के मूल्य के मुताबिक 22 सितंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि सोमवार को सोने की कीमत 51341 रुपए थी। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46384 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37979 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

 चांदी की कीमत में 5000 रुपए की गिरावट

चांदी की कीमत में 5000 रुपए की गिरावट

अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज चांदी की कीमत 5000 रुपए नीचे गिर गई. आज सर्राफा बाजार में चांदी 59915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर में आई मज़बूती के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 3 फीसदी से ज्यादा नीचे लुढ़क गई।

वायदा बाजार में सोने के कीमत

वायदा बाजार में सोने के कीमत

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 50460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 50571 रुपए पर ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी की कीमत को देखें तो दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी के भाव 0.28 फीसदी गिरकर 61143 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+