Gold Rate: सोना हुआ सस्ता, गोल्ड में ऐसे करें निवेश तो मिलेगा डबल रिटर्न
Gold Rate: सोना हुआ सस्ता,ऐसे करें निवेश तो मिलेगा डबल रिटर्न
नई दिल्ली, अप्रैल 21। सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 10000 रुपए तक गिर चुकी है। सोना मंगलवार को भी नीचे गिर गया। हालांकि जिस रफ्तार से देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है, सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की संभावना है। सोना जल्द ही नई ऊंचाईयों को छूने की ओर बढ़ेगा। सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो यहीं सही मौका है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी ।

सोने में निवेश का अच्छा मौका
सोने की कीमत में फिलहाल गिरावट है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने के दाम में बड़ी तेजी लौटने की उम्मीद है। अगर आप सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोना वर्तमान में अपने उच्चतम स्तर से 10000 रुप तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 57000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि 20 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत 46756 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसे में सोन की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश का ये सही मौका है।

सोने पर कोरोना का असर
सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ ही बाजार में उठापटक जारी है। कई राज्यों में मिनी लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। बाजार के प्रभावित होने के साथ ही निवेशकों की चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे में एक बार फिर से निवेशकों का आकर्षण सोने की तरफ बढ़ने लगा है। मांग में तेजी आने के साथ ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी होना तय है।

सोना देगा अच्छा रिटर्न
वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिल रहा है। सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

कैसे करें गोल्ड में निवेश
गोल्ड में निवेश के लिए आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड , गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स , गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेशक एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। इन सब के अलावा आप पेमेंट ऐप से भी सोना खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश के लिए आप अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक की मदद से निवेश कर सकते हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications