Gold Rate: लोहड़ी पर सस्ता हुआ सोना, 36000 रुपए में 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate: लोहड़ी पर सस्ता हुआ सोना, 36000 रुपए में 10 ग्राम गोल्ड

नई दिल्ली, 13 जनवरी। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत आज गिरकर 47790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 61729 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो MCX पर सोने की कीमत में 0.01 फीसदी की तेजी आई है।

 लोहड़ी पर सोना हुआ सस्ता

लोहड़ी पर सोना हुआ सस्ता

13 जनवरी, लोहड़ी पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने की कीमत 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और ये गिरकर 47790 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं। 13 जनवरी को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28127 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 61729 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 डिजिटल गोल्ड में करें निवेश

डिजिटल गोल्ड में करें निवेश

डिजिटल गोल्ड का चलन पिछले कुछ सालों से तेजी से बढ़ा है। लोग बढ़चढ़ कर इसमें निवेश कर रहे हैं। फिजिकल गोल्ड से बिल्कुल अलग डिजिटल गोल्ड को आप घर बैठे खरीद सकते हैं। जहां फिजिकल गोल्ड में आप ज्वेलर्स के दुकान से खरीद सकते हैं, वहीं डिजिटल गोल्ड को आप छू नहीं सकते हैं। आप घर बैठे इस डिजिटल गोल्ड को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि फिजिकल गोल्ड में जहां आपको सोने की शुद्धता को लेकर चिंता रहती है, वहीं डिजिटल गोल्ड में आपको गोल्ड की प्योरिटी और उसकी सेफ्टी को लेकर आपको परेशान नहीं होने की जरूरत है। अगर डिजिटल गोल्ड में निवेश के फायदे की बात करें तो ये बेहद सुरक्षित निवेश है। डिजिटल गोल्ड में निवेश के बाद आपको उसकी सिक्योरिटी को लेकर चिंता नहीं करनी है। इस डिजिटल गोल्ड में आपको रिटर्न भी आपके फिजिकल गोल्ड जैसा ही मिलेगा।

नेट बैंकिंग के लिए इस बैंक के ग्राहकों को यूजरनेम-पासवर्ड की नहीं, फेस ID, फिंगरप्रिंट की होगी जरूरत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+