Gold Rate: करवाचौथ पर पत्नी को दीजिए गोल्ड का तोहफा, 5483 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, चेक करें आज का भाव
Gold Rate. सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोना फिर से गिर गया। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत मंगलवार को 51 हजार से लुढ़ककर 50771 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसे में आपके पास मौका है इस करवाचौथ पर अपनी पत्नी को कम खर्च में सोने के गहने तोहफे में देने का। दरअसल सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 5483 रुपए सस्ता बिक रहा है।

सोना हुआ सस्ता
अगर आप इस करवाचौथ पर अपनी पत्नी को तोहफा देना चाहते हैं तो आप उन्हें सोने-चांदी की ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज सोना जहां 349 रुपए गिर गया तो वहीं चांदी की कीमत में एक ही झटके में 1068 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। ये गिरावट आपके लिए अच्छा मौका है, सस्ते दाम पर सोने-चांदी की खरीदारी करने के लिए।

24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो...
- 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50771 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50568 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46506 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38078 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- चांदी 57881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

कितना सस्ता सोना
सोने की आज की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाऊ मूल्य से करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अगस्त 2020 में 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 56263 रुपए पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना आज सोने की कीमत यानी 50771 रुपए प्रति 10 ग्राम से करें तो सोना 5483 रुपए सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी अपने दो साल पहले के उच्चतम मूल्य 76008 रुपए प्रति किलो से 18127 रुपए सस्ती बिक रही है।












Click it and Unblock the Notifications