Gold Rate: 4000 रु सस्ता सोना, इस रक्षाबंधन बहन को दें गोल्ड का तोहफा,चेक करें अपने शहर में सोने-चांदी का रेट
Gold Rate: 4000 रु सस्ता सोना, इस रक्षाबंधन बहन को दें गोल्ड का तोहफा,चेक करें अपने शहर में सोने-चांदी का रेट
नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर अगर आप भी अपनी बहन को खास तोहफा देना चाहते हैं तो सोने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। सोना हमेशा से महिलाओं के दिल के करीब रहता है। वहीं रक्षाबंधन से ठीक पहले सोने की कीमत में गिरावट आ गई है, यानी आपके लिए ये सोने पर सुहागा हो गया है। सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से करीब 4 हजार रुपए सस्ता हो चुका है, यानी आपकी बचत भी और बहन के लिए खास तोहफा भी। आप सोने की खरीदारी करें, इससे पहले सोने की ताजा कीमत जरूर जानें।

सोना हुआ सस्ता
बुधवार, 10 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने की कीमत 0.4 फीसदी गिरकर 52287 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। सोना तीन महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। MCX पर सोने की कीमत गिरकर 52287 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत में 0.5 फीसदी की गिरावट आई और सिल्वर के रेट 58507 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। यानी आप कम कीमतों में अपनी बहनों को सोने-चांदी का गिफ्ट इस राखी पर दे सकते हैं।

बुधवार को सस्ता हुआ सोना
वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार को जहां 22 कैरेट सोने का भाव 47950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं बुधवार को ये 350 रुपए गिरकर 47600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 440 रुपए गिरकर मंगलवार के रेट 52310 रुपए के मुकाबले गिरकर 51930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

कितना सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर सोने के ऑल टाईम हाई मूल्य से करें तो करीब 4 हजार सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना आज के रेट से करें तो अब 3977 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी जो अगस्त 2020 में 76006 रुपए पर पहुंच गया था वो अब 17499 रुपए गिरकर 56 हजार के करीब पहुंच गया है।

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता
सोने की खरीदारी के वक्त सबके मन में सोने की शुद्धता को लेकर सवाल रहता है। अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो परेशान न हो, बल्कि खरीदारी के वक्त कुछ बातों का ख्याल रख कर हम सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। दरअसल सरकार ने सोने की ज्लैवरी के लिए BIS हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में इन तीन अंकों को जांच कर हम सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। जैसे 24 कैरेट वाले सोने पर 999 लिखा होता है। इसी तरह से 22 कैरेट वाले पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

कैसे जानें अपने शहर में सोने का रेट
अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो सोने की कीमत अपने फोन के जरिए ही चेक कर सकते हैं। अपने फोन से एक नंबर पर मिस्ड कॉल कर आप सोने की ताजा कीमत जांच सकते हैं। 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपके नंबर पर SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications