सोने की कीमत में आई बड़ी बढ़ोतरी, चांदी फिसली, जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में मंगलवार को बढ़ोतरी की गई। सोने की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 32060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 85 रुपए की गिरावट आई और चांदी 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम आ गई।

बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातुओं की कीमत में तेजी आई। वहीं स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग बढ़ने से सोने की कीमत में थोड़ी तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 85 रुपए फिसलकर 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वैश्विक स्तर की बात करें तो सोने की कीमत 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,248.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं 8 ग्राम वाली वाली गिन्नी की कीमत 25,000 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की कीमत में गिरावट रही और सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की गिरावट दर्ज करते हुए क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के रहे।












Click it and Unblock the Notifications