5 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी धड़ाम,जानें भाव

नई दिल्ली। अगर आप सोने की ज्वैलरी खरीदने का मन बना रही है तो आपके लिए इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है। सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है। सोना 5 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से न जानें दे। बुधवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ ही सोना 5 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। बुघवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 30800 रुपए पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:-मॉडल ने कैटवॉक के दौरान बेटी को कराया स्‍तनपान, मचा बवाल, देखें Video

 सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी फिसला

सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी फिसला

सोने में 250 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद वो पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 30800 प्रति 10 ग्राम रहा। राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 30800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।जबकि गिन्नी के भाव 24,700 रुपए पर कायम रहा। 8 फरवरी 2018 के बाद पहली बार सोना इतना नीचे आया है।

 चांदी में भी गिरावट

चांदी में भी गिरावट

सोना के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी की कीमत में 650 रुपए गिरावट दर्ज की गई और आज चांदी का भाव 620 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के सिक्कों का भाव 74000 लिवाल और 75000 रुपए बिकवाल प्रति सैंकड़ा पर टिका रहा।

 क्या है गिरावट की वजह

क्या है गिरावट की वजह

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट की असली वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत में आई गिरावट है। वहीं स्थानीय बाजार में मांग में आई कमी का भी कीमत पर असर पड़ा है। अमेरिकी डॉलर में लौटी मजबूती ने निवेशकों का ध्यान सोने से हटाने में बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग में आई कमी की वजह से सोने की कीमत मेंगिरावट दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+