मॉडल ने कैटवॉक के दौरान बेटी को कराया स्‍तनपान, मचा बवाल, देखें Video

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मॉडल की फोटो और वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है, वजह है उसका कैटवॉक के दौरान अपनी 5 महीने की बेटी को स्तनपान कराया, जिसके बाद वो इस वक्त सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई है।

मॉडल ने कैटवॉक के दौरान बेटी को कराया स्‍तनपान

दरअसल मियामी में हुए Sports Illustrated मैगजीन के फैशन शो में अमेरिकी मॉडल मारा मार्टिन ने अपनी नवजात बच्ची को रैंप वाक के दौरान ब्रेस्टफीडिंग कराई। मॉडल ने कैटवॉक के दौरान बिकिनी पहन रखी थी। मार्टिन अंडर 16 में जगह बनाने में भी कामयाब रहीं।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इसके बाद मैगजीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रैंप वाक के वीडियो को भी पोस्ट किया, जिसके बाद ये बहस का मुद्दा बन गया। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस फोटो पर निगेटिव ही कमेंट आए हैं।

ब्रेस्टफीडिंग हर मां का अधिकार है ...

ब्रेस्टफीडिंग हर मां का अधिकार है ...

कुछ ने लिखा है कि ब्रेस्टफीडिंग हर मां का अधिकार है और मॉडल ने साबित किया कि बच्चे की जरुरत उसके काम से समझौता नहीं कर सकती है। रैंप पर एक मॉडल चल रही थी और एक मां अपना काम कर रही थी।

 'नजरिया बदलो, फोटो अश्लील नहीं दिखेगी'

'नजरिया बदलो, फोटो अश्लील नहीं दिखेगी'

कुछ ने इस फोटो पर बवाल मचाने वालों के लिए लिखा कि मॉडल के ब्रेस्ट पर टिप्पणी करने वालों अपना नजरिया बदलो, आप भी ऐसे ही बड़े हुए होगे तो किसी ने लिखा है कि मॉडल के इस कदम से उन मांओं को हिम्मत मिलेगी जो गर्भावस्था के बाद अपने शरीर को लेकर दुखी और परेशान रहती हैं। तो कुछ ने मॉडल को लताड़ लगाते हुए लिखा कि बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताइए, मैं सोचती हूं कि यह काफी दुखद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+