Gold Price: एक दिन पहले जोरदार तेजी के बाद जानिए क्या रहा सोने और चांदी का भाव

नई दिल्ली। एक दिन पहले सोने की कीमत में जोरदार उछाल के बाद गुरुवार को इसका भाव स्थिर रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के ही दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को सोने की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी में 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। विदेशों में सफेद धातु के भाव में गिरावट के बावजूद गुरुवार को चांदी का भाव 42,300 रुपये प्रति किग्रा पर स्थिर रहा।

सोने-चांदी के दाम में बदलाव नहीं

सोने-चांदी के दाम में बदलाव नहीं

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 35,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। गिन्नी का भाव भी 27,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। बुधवार को कीमती धातु में 150 रुपये और चांदी में 350 रुपये की तेजी आई थी। चांदी हाजिर 42,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 12 रुपये बढ़कर 41,558 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का भी लिवाली के लिवाली 85,000 रुपये और बिकवाल 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।

दिल्ली में सोना 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा

दिल्ली में सोना 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 1,426.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि न्यूयॉर्क में चांदी गिरावट के साथ 16.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। लंदन और न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कीमती धातुओं में उतार चढ़ाव दर्ज किया गया। सोना हाजिर 0.03 फीसदी बढ़कर 1426.29 डॉलर प्रति औंस पर चढ़ गया। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 1,422.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

सोने-चांदी के भाव में क्यों नहीं आया बदलाव

सोने-चांदी के भाव में क्यों नहीं आया बदलाव

जानकारों के अनुसार, सोने की कीमतों में कोई कमी नहीं हुई क्योंकि गुरुवार को बाद में जारी होने वाले बहुत महत्वपूर्ण यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) के नीतिगत बयान को देखते हुए निवेशक सतर्क रहे। बता दें कि मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आने के बाद बुधवार को सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। बुधवार को सोना 150 रुपए महंगा होकर 35870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+