चमका सोना, चांदी में 410 रुपए की उछाल, जानिए आज कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन ही सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोमवार को सोना जहां 150 रुपए महंगा हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में 410 रुपए की तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपए की तेजी के साथ 32,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में स्थानीय ज्वेलर्स की खरीद का असर पड़ा और पीली धातु की कीमत में तेजी देखने को मिली। वहीं चांदी का भाव 410 रुपए तेज होकर 40,010 रुपए प्रति किलो हो गया।

डॉलर में आई कमजोरी का असर सोने की कीमत पर दिखा और सोमवार को सोने की कीमत में सुधार हुआ। वैश्विक बाजार में देखे तो न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.33 फीसदी बढ़कर 1289.5 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी का भाव 0.54 फीसदी बढ़कर 15.85 डॉलर प्रति आउंस हो गया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 32,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 25,200 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।
चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी 410 रुपए ऊपर चढ़ा और 40,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्थिति पर बना रहा।












Click it and Unblock the Notifications