आखिर क्यों त्योहारी सीजन में गिर रहे हैं सोने के भाव?
नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय त्योहारों का समय है, नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के दिनों में सोने के भाव आमतौर पर आसमान छूतेे हैं लेकिन इस बार मामला उल्टा दिख रहा है क्योंकि अचानक से सोने के भाव में गिरावट आ गई है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले तीन महीनों में सोने के भाव ऊपरी स्तर से 2500 रुपए प्रति दस ग्राम तक गिर चुके है और आगे भी गिरने के आसार है।
मार्केट की समझ रखने वालों की नजर में सोने का भाव घरेलू मार्केट में 4 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक भी जा सकता है। इस खबर के बाद सर्राफा बाजार में जबरदस्त खलबली है, हालांकि मिडिल क्लास के ग्राहक इस बात से काफी खुश हैं लेकिन फिर भी गोल्ड मार्केट इससे खुश नहीं है।
क्या है वजह
- फेडरल रिजर्व की 13-14 दिसंबर को होने वाली बैठक में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका बढ़ गई है, जो कि सोने के दाम कम होने की मुख्य वजह बताई जा रही है।
- सोने के गिरते हुए भाव के पीछे कारण सेंट्रल बैंक का बॉन्ड खरीदारी प्रोग्राम बंद करना भी बताया जा रहा है।
- इंडिया, अरब और चीन में सोने की मांग सबसे ज्यादा होती है लेकिन पिछले दिनों इन तीनों ही जगहों पर सोने की मांग में भारी कमी आयी है।
- डॉलर 2 महीने और रुपया 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है, ये भी एक बड़ा कारण है सोने के सस्ता होने का।
- जबकि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) का कहना है कि इसके पीछे अहम वजह ज्वैलर्स द्वारा नए नियमों के विरोध में हड़ताल करना है।













Click it and Unblock the Notifications