अफवाह या सच: रिलायंस जियो का विज्ञापन करेंगी एयरटेल गर्ल साशा छेत्री?
नई दिल्ली। एक बार फिर से एयरटेल गर्ल के नाम से विख्यात साशा छेत्री सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक बनी हुई है, उनके बारे में खबर आयी है कि साशा छेत्री अब एयरटेल छोड़कर रिलायंस जियो का हाथ थामने जा रही हैं।
हालांकि इस तरह की खबरें पहले भी आयी थीं लेकिन वो सब कोरी अफवाएं ही साबित हुई हैं इसलिए इस बार भी लोग इस बात पर भरोसा करने पर कतरा रहे है।
कहीं मुकेश-अनिल के साथ आने के पीछे 'अनमोल इफेक्ट' तो नहीं?
वैसे भी इन दिनों एयरटेल और रिलांयस जियो के बीच काफी टक्कर चल रही है, दोनों एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में रोज नए-नए प्लान के साथ अपने कस्टमर के सामने आ रहे हैं, ऐसे में अगर एयरटेल की ब्रांड एंबेसडर को लेकर बातें हो तो, किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।
#GoogleForIndia में 'यूट्यूब गो' लॉन्च: जितनी मर्जी हो उतने वीडियो शेयर करो...
आईये एक नजर डालते हैं साशा छेत्री की तस्वीरों पर जिन्हें लोग तारीफों के लिए विवादों के लिए ज्यादा याद करते हैं...

साशा छेत्री
-एयरटेल 4जी का एड करने वाली अभिनेत्री का नाम है साशा छेत्री।
-साशा छेत्री की उम्र मात्र 20 साल है।
-मूल रूप से साशा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की निवासी हैं।
-साशा ने मुंबई के जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन्स से विज्ञापन की पढ़ाई की है।

विज्ञापन 54,406 बार
ब्रॉडकास्ट ऑडियन्स रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया (बीएआरसी) के मुताबिक 19 सितंबर से 20 नवंबर 2015 तक साशा छेत्री पर फिल्माया गया एयरटेल 4जी का विज्ञापन 54,406 बार देखा गया था।

इंटरनेट की मोस्ट हेटेड गर्ल
विज्ञापन के लोकप्रिय होने के कारण साशा को लोग सर्फ वाली ललिता जी कहते हैं। लेकिन साल 2015 में 'गूंज इंडिया' के 'मोस्ट हेटेड ब्रांड ऑफ़ 2015' की लिस्ट में साशा को टॉप पोजिशन मिली थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था।

साशा पर निकाला गुस्सा
शायद इसके पीछे कारण यह था कि उपभोक्ता एयरटेल की 4जी सर्विस से खुश नहीं थे, एयरटेल का नेटवर्क हर जगह नहीं आने के कारण उन्होंने अपना सारा गुस्सा, साशा जो कि इस कंपनी का एड करती हैं, पर निकाल दिया था।

रिलांयस जियो ज्वाइन करेंगी साशा?
एक बार फिर से एयरटेल गर्ल के नाम से विख्यात साशा छेत्री सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक बनी हुई है, उनके बारे में खबर आयी है कि साशा छेत्री अब एयरटेल छोड़कर रिलायंस जियो का हाथ थामने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications