सोने की कीमत में तेजी जारी, 4 दिनों में 425 रुपए महंगा हुआ सोना
नई दिल्ली। वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। पिछले 4 दिनों में सोने की कीमत में 425 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिली और सोना 110 रुपए मजबूत होकर 33300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 300 रुपए की गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 300 रुपए टूटकर 40200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने के चलते सोने की कीमत में तेजी आई। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और सोना 33300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी में 100 रुपए की तेजी देखने को मिली और गिन्नी 25,500 रुपए पर पहुंच गई।
वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,292.55 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 15.57 डॉलर प्रति ट्राय औंस हो गई।वहीं चांदी 300 रुपए गिरकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि चांदी के सिक्के की कीमत स्थिर रही।












Click it and Unblock the Notifications