वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सोना हुआ मजबूत, चांदी भी चमकी, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। 15 जनवरी से शादियों का सीजन शुरु होने वाला है। वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सोने की कीमत में तेजी आ गई है। पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में जारी मजबूती बुधवार को भी सोने में तेजी देखने को मिली। बुधवार को सोना 110 रुपए मजबूत होकर 32800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 32,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 300 रुपए की तेजी देखने को मिली।

 Gold Price Up By Rs 110 Before Wedding season, Silver also rise, Know Todays Gold Rate.
चांदी 300 रुपए मजबूत होकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बाजार जानकारों के मुताबिक वेडिंग सीजन से पहले स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के चलते सोने में तेजी का दौर जारी है और अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो बुधवार को न्यूयॉर्क में सोना टूटकर 1,283.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 15.67 डॉलर प्रति औंस रही।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम 25,200 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। वहीं चांदी 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए बढ़कर 77,000 रुपए और चांदी बिकवाल 78,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+