Good News: सोना हुआ सस्ता, चांदी 370 रु हुआ महंगा, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Good News: सोना हुआ सस्ता, चांदी 370 रु हुआ महंगा,जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये सही मौका है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 165 रुपए की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत में 370 रुपए की बढ़ोतरी हुई। आज सोने की कीमत में 165 रुपए की गिरावट आई और सोना 35,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कमजोर वैश्विक रुख और ज्वैलर्स की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में 165 रुपए की गिरावट आई और सोना 35630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना 35630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 27,500 रुपए पर पहुंच गई।

 चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

चांदी की कीमत में 590 रुपए में बढ़ोतरी हुई। चांदी 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया। चांदी के भाव में आज शुक्रवार को 370 रुपए बढ़ गया। साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 484 रुपए की बढ़त आई, जिससे इसके भाव 41,054 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं सिक्कों की लिवाली कीमत 84,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

 जानिए क्या है सोने की कीमत में गिरावट

जानिए क्या है सोने की कीमत में गिरावट

वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना की कीमत में गिरावट आई। न्यूयार्क में सोना 1,437.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी की कीमत गिरावट के साथ 16.22 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं गुरुवार को सोना 15 रुपए चढ़कर 35,795 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि चांदी की कीमत 41,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+