देश में आज सबसे महंगा बिका सोना, चांदी में 1100 रू की गिरावट, जानिए सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन आने से पहले ही सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हो रही है। सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आज देश में सोना सबसे ऊंची कीमत पर बिक रहा है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में तेजी आने के बाद सोने की कीमत में एक बार फिर से सोने तेजी देखने को मिली। मंगलवार को सोने की कीमत में 200 रुपए की बढ़ोतरी आई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में सोना का भाव 38,570 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़ाकर 38,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 Gold Price touches all Time High of Rs 38770, Silver price Down By Rs 1100

जहां सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं एक ही दिन में चांदी की कीमत में 1100 रुपए की गिरावट आई। मंगलवार को चांदी 1100 रुपए नीचे गिरकर 43900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो मंगलवार को यहां 99.9 फीसदी वाले सोने की कीमत 200 रुपए की तेजी के साथ 38,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुच गया तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 200 रुपए गिरकर 28,600 रुपए पर पहुंच गई है।

सोने के बाद चांदी की कीमत की बात करें तो मंगलवार को चांदी की कीमत में 1100 रुपए की गिरावट आई। चांदी 43,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी के सिक्कों की कीमत देखें तो सिक्का लिवाल 89,000 रुपए और सिक्का बिकवाल 90,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+