Gold Price: सोने को लगा जोर का झटका, फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट?

Gold Price: सोने को लगा जोर का झटका, फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट?

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में बुधवरा को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत गिरकर 48105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली और सिल्वर के दाम 61659 रुपए से गिरकर 61520 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता


शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने के दाम 48000 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। सोना आज करीब 200 रुपए गिरकर 48105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी 61520 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सुबह सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 61393 रुपए की गिरावट के साथ खुली, हालांकि बाजार बंद होते होते चांदी में मामूली सुधार देखने को मिला।

 24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 22 दिसंबर को सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से रही है।

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48105 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
  • 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47912 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है।
  • वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।
  • वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28141 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
  • चांदी की कीमत 61520 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है।
वैश्विक बाजार में सोने का हाल

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

बुधवार को ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम 1787 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। जबकि चांदी में सपाट लेवल देखने को मिला है और ये 22.23 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।

 8000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

8000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 48105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इस कीमत की तुलना अगर सोने के उच्चतम स्तर से करें तो अगर 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना में सोने के दाम 8000 रुपए सस्ता बिक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+