Gold Rate Today: सोना और चांदी आज हुआ महंगा, जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Rate Today In India: सोने और चांदी की कीमतों में आज 12 जुलाई को मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार (12 जुलाई) को सोने के दाम बढ़े हुए हैं। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 73 हजार 500 से ज्यादा है। वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 95 हजार 600 रुपये है।
ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं या गोल्ड में इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उससे पहले 12 जुलाई 2024 के सोने चांदी के भाव के बारे में जान लीजिए। आइए जानते हैं आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट?

दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 73,580 रुपये हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,430 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड के भाव 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 74,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड के भाव 67,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।












Click it and Unblock the Notifications