Gold Rate Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानिए 22 कैरेट गोल्ड रेट?

Sona Chandi ka Bhav: सोना की कीमतों में आज 4 जुलाई गुरुवार को बढ़ोतरी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ये गिरावट मामूली है। ग्लोबल मार्केट में सोना के बढ़े हुए दामों का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।

ऐसे में अगर आप भी सोने खरीदना चाहते हैं या गोल्ड में इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उससे पहले 4 जुलाई 2024 के सोने चांदी के भाव के बारे में जान लीजिए। आइए जानते हैं आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट? सोने के रेट में 71 रुपये या 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 186 रुपये या 0.20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

Gold Rate Today

भारत में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,700 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) की कीमत 7,309 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं भारत में 10 ग्राम चांदी की कीमत 916 रुपये है। 100 ग्राम चांदी की 9,160 रुपये और 1 किलो चांदी कीमत 91,600 रुपये है।

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 6,700 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,375 प्रति ग्राम है। वहीं में आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 6,715 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 7,324 प्रति ग्राम है। कोलकाता में आज 22 कैरेट सोना 6,700 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना के 7,309 प्रति ग्राम है। चेन्नई में आज 22 कैरेट सोना 6,760 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 7,375 प्रति ग्राम है।

⚫️सोने की कीमत 22 कैरेट (22 Carat Gold Price)

  • 1 ग्राम: 6,700 रुपये
  • 8 ग्राम: 53,600 रुपये
  • 10 ग्राम: 67,000 रुपये
  • 100 ग्राम: 6,70,000 रुपये

⚫️सोने की कीमत 24 कैरेट (24 Carat Gold Price)

  • 1 ग्राम: 7,309 रुपये
  • 8 ग्राम: 58,472 रुपये
  • 10 ग्राम: 73,090 रुपये
  • 100 ग्राम: 7,30,900 रुपये

⚫️सोने की कीमत 18 कैरेट (18 Carat Gold Price)

  • 1 ग्राम: 5,482 रुपये
  • 8 ग्राम: 43,856 रुपये
  • 10 ग्राम: 54,820 रुपये
  • 100 ग्राम: 5,48,200 रुपये

⚫️Cities Gold Rates Today: देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोना का दाम?

  • चेन्नई: ₹6,760 (22K), ₹7,375 (24K)
  • मुंबई: ₹6,700 (22K), ₹7,309 (24K)
  • दिल्ली: ₹6,715 (22K), ₹7,324 (24K)
  • कोलकात: ₹6,700 (22K), ₹7,309 (24K)
  • हैदराबाद: ₹6,700 (22K), ₹7,309 (24K)
  • बेंगलुरु: ₹6,700 (22K), ₹7,309 (24K)
  • पुणे: ₹6,700 (22K), ₹7,309 (24K)

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिसमें डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य भी शामिल है। सोना और चांदी की कीमतों में देखी जाने वाली प्रवृत्ति को निर्धारित करने में वैश्विक मांग भी अहम भूमिका निभाती है।

⚫️मिस्ड कॉल से कैसे पता करें गोल्ड और सिल्वर प्राइस

सोने और चांदी की कीमत आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपके मिस्ड कॉल करते ही, आपके पास एक एसएमएस के जरिए गोल्ड रेट की जानकारी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+