Gold Rate: सोने खरीदने वालों के लिए मंगल ही मंगल, 9 महीने में सबसे निचले स्तर पहुंचा गोल्ड, जानें आज का भाव

Gold Rate: सोने खरीदने वालों के लिए मंगल ही मंगल, 9 महीने में सबसे निचले स्तर पहुंचा गोल्ड, चेक करें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में सोना आज 9 महीने से सबसे निचले स्चर पर पहुंच गया है। सोने के दाम में आई इस गिरावट का असर भारत पर भी देखने को मिला है। ग्‍लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का असर आज भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

 सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई है। सोने की कीमत वायदा बाजार में 50600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं हाजिर भाव 50878 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि ग्‍लोबल मार्केट में सोने का भाव 9 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। सोना मंगलवार को पिछले बंद भाव से 0.10 फीसदी नीचे ट्रेडिंग कर रहा था।

 सोने की कीमत पर एक नजर

सोने की कीमत पर एक नजर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50878 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50674 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि चांदी की कीमत 56097 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी भी धड़ाम

चांदी भी धड़ाम

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम एमसीएक्‍स पर 330 रुपए गिरकर 56595 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। मांग में सुस्ती के कारण चांदी की कीमत में 0.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

9 महीने के निचले स्तर पर सोना

9 महीने के निचले स्तर पर सोना


ग्लोबल बाजार में सोना 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी बाजार में सोने की हाजिर कीमत 1,734.97 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। आपको बता दें कि ये कीमत सितंबर, 2021 के बाद से सबसे कम है। सितंबर 2021 में सोने की कीमत 1,722.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। वहीं ग्‍लोबल मार्केट में चांदी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 19.14 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है।

 क्यों सस्ता हुआ सोना

क्यों सस्ता हुआ सोना

बाजार जानकारों के मुताबिक लगातार मजबूत हो रहे अमेरिकी डॉलर का असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है। आज अमेरिकी डॉलर फॉरेक्‍स मार्केट में 20 साल के शीर्ष पर पहुंच गया है, जिसका असर सोने पर पड़ा और निवेशकों ने सोने के बजाए शेयर में पैसा लगाना शुरू कर दिया। सोने पर बिकवाली हावी हो गई। निवेशकों का आकर्षण कम होने के कारण सोना सस्ता हो गया। वहीं बाजार जानकार कहते हैं कि ग्‍लोबल मार्केट में संकट कम होगा तो बाजार में स्थिरता आएगी । डॉलर भी नीचे आएगा और सोना फिर से चमकेगा।

गोता लगाकर 80 के पास पहुंचा रुपया, डॉलर बना 'शक्तिमान', जानिए कैसे कमजोर रुपए बिगाड़ेगा आपका बजट ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+