Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Price Prediction: नए साल में सोना और कितना महंगा होगा? 2026 में खरीदना तो दूर सोचना भी पड़ेगा भारी!

Gold Price Prediction: साल 2025 का आखिरी महीना सोना-चांदी के निवेशकों के लिए ऐतिहासिक बनता जा रहा है। 22 दिसंबर को सोना और चांदी ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमत एक ही दिन में ₹1,805 की छलांग लगाकर 1 लाख 33 हजार से 1 लाख 34 हजार प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी भी बेकाबू नजर आई और कई शहरों में इसके दाम ₹2.14 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए।

आज क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव (Gold Rate Today)

देश में फिलहाल 24 कैरेट सोना ₹1,34,320 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,23,140 है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,00,188 और 14 कैरेट गोल्ड ₹78,147 के आसपास चल रहा है। चांदी की बात करें तो अलग-अलग शहरों में इसका रेट ₹2,07,550 से लेकर ₹2.14 लाख प्रति किलो तक पहुंच चुका है।

Gold Price Prediction In 2026

▶️ आगे कितना महंगा हो सकता है सोना-चांदी? ((Gold Silver 2026 Rate Prediction)

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एक्सपर्ट मानव मोदी ने कहा है कि सही संकेत मिलने पर सोना ₹1.38 लाख से ₹1.40 लाख के स्तर तक जा सकता है। उनका मानना है कि ₹1.32 लाख मजबूत सपोर्ट है। अगर यह टूटता है, तो थोड़ी गिरावट भी आ सकती है, लेकिन लंबी अवधि का ट्रेंड अब भी मजबूत है।

मानव मोदी के मुताबिक, पिछले हफ्ते तेज मुनाफावसूली के बाद सोना और चांदी दोनों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। घरेलू बाजार में चांदी ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाते हुए ₹2 लाख प्रति किलो का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना करीब $4,400 प्रति औंस के आसपास रिकॉर्ड स्तरों पर बना रहा।

साल 2025 में अब तक चांदी 120 प्रतिशत से ज्यादा और सोना 65 प्रतिशत से अधिक उछल चुका है, जिससे दोनों ही इस साल के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसेट्स बन गए हैं।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, चांदी की मांग फिलहाल थमती नहीं दिख रही। अगले एक साल में इसके ₹2.50 लाख प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है। इस साल के अंत तक चांदी ₹2.10 लाख तक जा सकती है। सोने की बात करें तो डिमांड मजबूत बनी हुई है। 2026 तक सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

▶️ 2025 में कितना महंगा हुआ सोना-चांदी (Gold Silver 2025 History)

इस पूरे साल की तस्वीर देखें तो तेजी और भी चौंकाने वाली है। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1 लाख 34 हजार हो गया है। यानी करीब ₹57,422 या 73 प्रतिशत की बढ़त।

चांदी ने तो इससे भी तेज रफ्तार पकड़ी। साल 2025 की शुरुआत में ₹86,017 प्रति किलो रहने वाली चांदी अब ₹2,07,550 तक पहुंच गई है। यानी ₹1,21,533 या 132 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग।

▶️ सोना क्यों हो रहा है महंगा? (sona mehnga kyu ho raha hai)

1. डॉलर की कमजोरी: अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर पड़ा और सोने को पकड़कर रखने की लागत घटी।

2. जियोपॉलिटिकल तनाव है: रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर भाग रहे हैं।

3. सेंट्रल बैंकों की खरीदारी है: चीन जैसे देश अपने रिजर्व बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे हैं। अनुमान है कि सालभर में 900 टन से ज्यादा सोने की खरीद हो चुकी है।

▶️ चांदी में आग क्यों लगी हुई है? (why silver Rate Hike)

चांदी अब सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रही। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में इसकी मांग जबरदस्त बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिका में टैरिफ को लेकर आशंका के चलते कंपनियां पहले से भारी स्टॉक जमा कर रही हैं। सप्लाई टाइट होने से कीमतों को और हवा मिली है।

एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और डॉलर इंडेक्स का 98 के आसपास कमजोर बने रहना कीमती धातुओं के लिए बड़ा सपोर्ट बना हुआ है। इसके अलावा USD-INR में उतार-चढ़ाव और RBI के हस्तक्षेप के चलते पिछले हफ्ते रुपया करीब ₹2 मजबूत हुआ, जिससे घरेलू कीमतों को सहारा मिला।

दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 25 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर कटौती, वह भी बंटे हुए फैसले के साथ, ने आगे की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है। फेड अधिकारियों के मिले-जुले बयानों से बाजार अभी भी असमंजस में है।

▶️ आगे किन संकेतों पर रहेगी नजर (Gold Investment)

अब बाजार की नजर अमेरिका के कई अहम आंकड़ों पर है, जिनमें हाउसिंग डेटा, GDP, PCE प्राइस इंडेक्स, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर शामिल हैं। इसके साथ ही क्रिसमस की छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग सेशन छोटे होंगे, जिससे वॉल्यूम कम और उतार-चढ़ाव सीमित रह सकता है।

एक्सपर्ट की सलाह है- Buy on Dips यानी गिरावट पर खरीदारी करें।सोना और चांदी दोनों इस वक्त ऐसे दौर में हैं, जहां कीमतें सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो 2026 में सोना खरीदना तो दूर, उसके बारे में सोचना भी मुश्किल हो सकता है। निवेशकों के लिए सलाह यही है कि जल्दबाजी नहीं, बल्कि सोच-समझकर कदम उठाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+