Today Gold-Silver Rate: धनतेरस पर चढ़ा सोने का भाव, चांदी 50,000 के करीब पहुंचा, जानें अपने शहर में सोने का भाव

नई दिल्ली। धनतेरस 2019(Dhanteras 2019) के मौके पर सोने- चांदी की कीमत पर मांग का असर दिखा और सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई। चांदी की कीमत में 50,000 रुपए के करीब पहुंच गया। सोने की कीमत में भी तेजी आई। धनतेरस पर सोने की मांग में जबरदस्त उछाल आई, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ाष दरअसल धनतेरस के मौके पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। जिसकी वजह से 25 अक्टूबर को दिवाली के दिन सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 धनतेरस पर सोने की कीमत में बड़ी उछाल

धनतेरस पर सोने की कीमत में बड़ी उछाल

सोने की कीमत में आज उछाल देखने को मिली। मांग का असर सोने की कीमत पर पड़ा। धनतेरस के दिन सोने में 220 रुपए की तेजी आई और सोना 39240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। वहीं शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 39,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपए की बढ़ोतरी हुई और सोने की कीमत बढ़कर 38,945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी 50,000 रुपए की करीब

चांदी 50,000 रुपए की करीब

सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी आई। सोने की बढ़ी कीमत के कारण अधिकतर सोने चांदी की खरीद करते हैं। चांदी में 670 रुपए की तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव 47,680 रुपए पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार को चांदी 110 रुपए उछाल आया था। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,506 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

 जानिए अपने शहर में सोने का भाव

जानिए अपने शहर में सोने का भाव

भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम

दिल्ली में सोने की कीमत-38800 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव-38900 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव-38900 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद में सोने का भाव-39000 रुपए प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद में सोने का भाव-38900 रुपए प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरू में सोने का भाव-38800 रुपए प्रति 10 ग्राम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+