Gold पर लॉकडाउन का असर, जारी है कीमत में गिरावट, चांदी की चमक लौटी, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। लॉकडाउन का असर सर्ऱाफा बाजार पर दिख रहा है, जहां स्थानीय बाजार बंद है तो वहीं सोने की कीमत में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार के बाद एक बार फिर से मंगलवार को भी पीली धातु की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को सोना एक बार फिर से गिर गया। वहीं चांदी की चमक लौटी। सोने की कीमत में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना सुबह लगभग 12 बजे के करीब 186.00 रुपए गिरकर 43656.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

मंगलवार को सोने की कीमत में 186 रुपए की गिरावट आई। MCX पर वायदा कारोबार में जून 2020 के लिए सोना गिरकर 43385.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 8.41 डॉलर लुढ़क गई और वैश्विक बाजार में सोना गिरकर 1,619.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगर सोमवार की बात करें तो सोने की कीमत में 377 रुपए की गिरावट आई और सोना 43298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली।

 चांदी की चमक लौटी

चांदी की चमक लौटी

मंगलवार को सोना जहां लुढ़क गया तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट जारी रही। मंगलवार को चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। चांदी 203 रुपए चढ़ गया और चांदी की कीमत चढ़कर 40001 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर वैश्विक कीमत की बात करें तो चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.94 फीसदी गिरकर 14.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं सोमवार को चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी 1900 रुपए नीचे गिर गया। चांदी आज गिरकर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार की सुबह एमसीएक्स पर पांच मई 2020 को चांदी की वायदा भाव 213 रुपए चढ़ा और 40011 रुपए प्रति किलोग्राम पर बढ़ गया।

 कोरोना का असर, घरेलू बाजार बंद

कोरोना का असर, घरेलू बाजार बंद

कोरोना वायरस की कारण भारत को लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन की वजह से सोने-चांदी के घरेलू हाजिर बाजार बंद हैं। सोने की मांग में कमी आई है। कोरोना के कारण दुनियाभर के बाजार में उठापटक जारी है। भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में निवेशक कोरोना वायरस के प्रकोप से बुरी तरह घबराए हुए हैं। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनना शुरू कर दिया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक सोना ऐसे संकट के समय में जरूरी नकदी और तरलता उपलब्ध करा सकता है। वहीं डब्लयूजीसी के मुताबिक सोने में मुद्रास्फीति को जोखिमों से बचाव करने की पूरी क्षमता है।

 भारतीय सर्ऱाफा बाजार में आज सोने-चांदी का भाव

भारतीय सर्ऱाफा बाजार में आज सोने-चांदी का भाव


इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 31 मार्च मंगलवार को सोने की कीमत पर एक नजर डाले तो दोपहर 2 बजे 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43725 रुपए प्रति 10 ग्राम,99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43550 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाली चांदी की कीमत 39550 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+