Gold Price Today: सोना बना रहा रिकॉर्ड का घमंड, अभी और महंगा या घटेंगे दाम? आज क्या है लेटेस्ट रेट
Gold Price Today 23 December 2025: सोने की कीमतें इस वक्त इतिहास के सबसे दिलचस्प मोड़ पर खड़ी हैं। रिकॉर्ड हाई के आसपास लगातार बने रहने से निवेशकों और खरीदारों दोनों की धड़कनें तेज हैं। आज 23 दिसंबर 2025 को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड उछलकर प्रति औंस 4,445.69 डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड हाई लेवल है। वहीं घरेलू बाजार में भी सोने की चमक फीकी नहीं पड़ी है। देश में 24 कैरेट गोल्ड करीब ₹1,36,160 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
यह साफ संकेत देता है कि अनिश्चित वैश्विक माहौल में निवेशक अभी भी सोने को सबसे सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेफ-हेवन एसेट के तौर पर गोल्ड की मांग बरकरार है और इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। ब्याज दरों में संभावित कटौती, जियो-पॉलिटिकल तनाव और केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी ने सोने को जबरदस्त सपोर्ट दिया है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (23 दिसंबर 2025)
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,36,310 | 22 कैरेट - ₹1,24,960 | 18 कैरेट - ₹1,02,270
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,36,160 | 22 कैरेट - ₹1,24,810 | 18 कैरेट - ₹1,02,120
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,36,160 | 22 कैरेट - ₹1,24,810 | 18 कैरेट - ₹1,02,120
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,37,140 | 22 कैरेट - ₹1,25,710 | 18 कैरेट - ₹1,04,910
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,36,160 | 22 कैरेट - ₹1,24,810 | 18 कैरेट - ₹1,02,120
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,36,160 | 22 कैरेट - ₹1,24,810 | 18 कैरेट - ₹1,02,120
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,36,310 | 22 कैरेट - ₹1,24,960 | 18 कैरेट - ₹1,02,270
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,36,210 | 22 कैरेट - ₹1,24,860 | 18 कैरेट - ₹1,02,170
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,36,310 | 22 कैरेट - ₹1,24,960 | 18 कैरेट - ₹1,02,270
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,36,210 | 22 कैरेट - ₹1,24,860 | 18 कैरेट - ₹1,02,170
🟡 Silver Price In India Today (23 December 2025): सोने के साथ-साथ चांदी ने भी रफ्तार पकड़ रखी है। दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹2,19,100 पर पहुंच गई है। दो दिनों में चांदी ₹5,100 महंगी हो चुकी है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹2,31,100 प्रति किलो बिक रही है।
🟡आखिर भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स और स्थानीय मांग पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा ज्वैलर्स एसोसिएशन और बुलियन ट्रेडर्स की भूमिका भी अहम होती है। वैश्विक बाजार में हल्की सी हलचल भी भारतीय रेट्स को तुरंत प्रभावित करती है।
🟡₹3 लाख तक जाएगा सोना? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
दिग्गज मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एड यार्डेनी का मानना है कि सोने की यह रैली अभी खत्म नहीं हुई है। उनके मुताबिक 2029 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 10,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो भारतीय बाजार में गोल्ड की कीमत ₹3 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जाना भी हैरानी की बात नहीं होगी। इतिहास गवाह है कि जब भी सोने ने बड़ी उड़ान भरी है, उसने उम्मीदों से कहीं ज्यादा ऊंचाई छुई है।
-
Gold Rate Today: फिर चमका सोना, 4,000 महंगा, दिल्ली-लखनऊ से पटना तक अब ये है 22 से 18 कैरेट का ताजा भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, बाजार में दिखी रौनक, चेक करें मुंबई का ताजा भाव -
Uttar Pradesh Gold Rate Today: Lucknow समेत 7 शहरों में आज सोने का भाव क्या? 3 दिन में कितना सस्ता हुआ? -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: मार्च के आखिरी दिन सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा भाव? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल












Click it and Unblock the Notifications