Gold Silver Price: सोना-चांदी 40,000 रुपये तक महंगा!आम आदमी की बढ़ी मुसीबत, जानिए अचानक क्यों लौटी तेजी?
Gold Silver Price: पिछले पांच दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में ऐसी तेज गिरावट देखी गई कि निवेशकों के हाथ-पांव फूल गए। चांदी जहां अपने रिकॉर्ड हाई 4.20 लाख रुपये प्रति किलो से फिसलकर करीब 2 लाख रुपये की गिरावट की ओर बढ़ गई थी, वहीं सोना भी 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से टूटकर करीब 1.43 लाख रुपये तक आ गया था।
लगातार तीन सत्रों की भारी बिकवाली ने बाजार का मूड पूरी तरह नेगेटिव कर दिया था। लेकिन 3 फरवरी 2026 को तस्वीर अचानक बदल गई। वायदा बाजार में सोने और चांदी ने जोरदार वापसी की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च 2026 डिलिवरी वाली चांदी में शाम करीब 7 बजे जबरदस्त तेजी दिखी। कीमत एक झटके में 40,000 रुपये से ज्यादा उछल गई।

खबर लिखे जाने तक चांदी 2,74,558 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। दिन का हाई 2,78,000 रुपये और लो लेवल 2,45,711 रुपये रहा। इससे पहले चांदी 2,36,261 रुपये पर बंद हुई थी।
सोने की बात करें तो अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 7,923 रुपये यानी करीब 5.5 प्रतिशत उछलकर 1,51,914 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले तीन सत्रों में सोना लगभग 40,000 रुपये या 22 प्रतिशत तक टूट चुका था।
सर्राफा बाजार में क्या है सोना और चांदी का भाव? (All India Sarafa Association Data)
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भी सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखी गई। चांदी 24,000 रुपये की छलांग लगाकर 2.84 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5,000 रुपये बढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
सोने चांदी के भाव में तेजी की वजह क्या है? (Gold Silver Prices Hike Reason)
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस उछाल के पीछे तीन बड़े कारण हैं।
- पहला, भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी सस्ते स्तर पर पहुंचे, जिससे निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
- दूसरा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं, जिससे कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिला।
- तीसरा, अमेरिका में बढ़ते राजकोषीय जोखिम और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता पर उठते सवालों के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग फिर से बढ़ी है।
आगे क्या रहेगा ट्रेंड? (Gold Silver Price Outlook)
जानकारों का मानना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन गिरावट के बाद आई यह तेजी बताती है कि सोना-चांदी अभी भी निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। अब सबकी नजरें ग्लोबल संकेतों और आर्थिक फैसलों पर टिकी हैं, जो आगे की दिशा तय करेंगे।
(नोट: सोना चांदी खरीदने या निवेश के पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी मात्र के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications