Gold Price On Akshaya Tritiya : अक्षय तृतीया पर धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानें ताजा भाव
Gold Price On Akshaya Tritiya : अक्षय तृतीया पर धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
नई दिल्ली। 14 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरादारी को बेहद शुभ माना जाता है। लोग बढ़ चढ़ कर सोना खरीदते हैं, लेकिन देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने कोहराम मच रखा है। कोरोना संक्रमितों की संख्य़ा और इस वायरस से मरने वालों की तादात लगातार बढ़ रही है। ऐसे में देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा हुआ है। सभी बाजार, शॉपिंग मॉल्स और दुकानें बंद हैं। ऐस में अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास ऑनलाइन विक्लप उपलब्ध हैं। अधिकांश ज्वैलरी ब्रांड और ज्लैवर्स लोगों को ऑनलाइन ज्लैवरी खरीदने का ऑप्शन दे रहे हैं। अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं तो आज की कीमत जरूर जान लें।
Recommended Video

अक्षय तृतीया पर सस्ता हुआ सोना
14 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोना पहले से सस्ता हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। आज यानी 14 मई को यानी आज सोना की कीमतों में 73 रुपए की गिरावट आई है। आप आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने को महज 47365 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खरीद सकते हैं।

आज 24 से 18 कैरट वाले सोने का भाव
अक्षय तृतीया और ईद 2021 के मौके पर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47697 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत
अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चांदी की कीमत में आज 1043 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 70948 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 69905 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने के दाम
अगर सोने के वायदा कीमत की बात करें तो आज सुबह 10.15 बजे यह 73 रुपए गिर गया और 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 47365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 47869 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी के भाव 103 रुपए गिरकर 70370 रुपए पर ट्रेड कर रही हैं। वहीं चांदी की कीमत 87 रुपए लुढ़ककर 71515 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अक्षय तृतीया पर घऱ बैठे खरीदे सोना
अक्षय तृतीया क मौके पर सोना खरीदने चाहते हैं तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ज्वैलर्स ऑनलाइन गोल्ड, सिल्वर, डायमंड उपलब्ध करवा रहे हैं। आप घर बैठे अपनी पसंद के गहने खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर बड़ी ज्लैवर्स कंपनियां बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। ज्लैवर्स ब्रांड कल्याण ज्वैलर्स 15000 रुपए से अधिक की खरीदारी पर 5 फीसदी की छूट दे रही है। वहीं तनिष्क गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक की छूट दे रहा है। वहीं मालाबार गोल्ड ने एसबीआई कार्ड के जरिए ज्लैवरी खरीदने पर 5 फीसदी तक का कैशबैक दे रहा है। वहीं सेनको गोल्ड एंड डायमंड ने इस खास मौके पर हर ग्राम सोने की खरीद पर 200 रुपए प्रति ग्राम का छूट दिया है। वहीं डायमंड ज्लैवरी के मेकिंग चार्ज पर 100 फीसदी छूट मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications