Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन चढ़ा सोने का भाव, कीमत 48000 रु के करीब, अगले 5 दिन यहां खरीदें सस्ता गोल्ड

Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन चढ़ा सोने का भाव, कीमत 48000 रु के करीब, अगले 5 दिन यहां खरीदें सस्ता गोल्ड

नई दिल्ली, मई 17। सोने की कीमत में हफ्ते के पहले दिन ही तेजी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। सोने के दाम में फिर से तेजी आ गई है। सोने की ताजा कीमत 48000 रुपए के करीब पहुंच गया है। सोने के दाम में आई इस तेजी के पीछे एक वजह देश में लगातार पैर पसारता कोरोना वायरस भी है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में भारी तबाही मचाई है। ऐसे में निवेशकों में डर का माहौल है। वो सुरक्षित निवेश की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में सोना सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। निवेशकों की ओर से मांग बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी लौट आई है।

 सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

देश भर के सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48000 के पार पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत 1145 रुपए की बढ़त के साथ 71505 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर एमसीएक्स की बात करें तो आज सोने की वायदा कीमत 47990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने के दाम

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने के दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 17 मई 2021 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 424 रुपए की तेजी आई और सोने का औसत मूल्य 48181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने का दाम 47988 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गहने 22 कैरेट के गोल्ड से ही तैयार किए जाते हैं। आज 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी के दाम आज 71505 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव

एमसीएक्स पर सोने की कीमत आज 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 47990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां 47990 रुपए प्रति 10 पर पहुंचा तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी की दरें 1.2 फीसदी उछलकर 71940 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 सोने के मांग में तेजी

सोने के मांग में तेजी

जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

 17 मई से 21 मई तक खरीदे सस्ता सोना

17 मई से 21 मई तक खरीदे सस्ता सोना

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की स्कीम कल यानी 17 मई से शुरू कर रही है। इस गोल्ड बांड स्कीम की मदद से आप आसानी से सोने में निवेश कर सकते हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की पहली बिक्री लेकर इश्यू प्राइस जारी कर दिया गय है। आप 17 से 21 मई के दौरान इस गोल्ड बांड में निवेश कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारी जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस साल मई से लेकर सितंबर क बीच सॉवरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की छह किस्तों में जारी किया जाएगा।

सोने की बढ़ी मांग आई तेजी, जानिए कैसा रहा सोने का भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+