Gold Weekly Update: सोने की बढ़ी मांग आई तेजी, जानिए कैसा रहा सोने का भाव
Gold Weekly Update: सोने की बढ़ी मांग आई तेजी, जानिए कैसा रहा सोने का भाव
नई दिल्ली, मई 16। सोने-चांदी की कीमत में पिछले कई दिनों स उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोना फिर से 48 हजार के करीब पहुंच गया है। सोने की कीमत में आई ये उतार-चढ़ाव के बीच सोने की मांग में भी तेजी लौट आई है। देश में घरेलू मांग बढ़ने से सोने के आयात में बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी हुई और ये उछाल तेजी के साथ 6.3 अरब डॉलर पहुंच गया। अगर कीमत की बात करें तो देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की औसत कीमत 47757 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 47677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने का हाल
बीते हफ्ते सोने की कीमत में बड़ा बदलाव आया। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। एमसीएक्स पर शुक्रवार, 14 मई 2021 को सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई और सोना 239 रुपए चढ़कर 47677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में बीते हफ्ते तेजी और गिरावट की स्थिति बनी हुई थी।

सर्राफा बाजार में सोने का हाल
अगर सर्राफा बाजार पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन और ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक बीता हफ्ता सोने के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा। सोने की कीमत में औसत रूप से मामूली गिरावट देखने को मिली। 10 मई 2021, सोमवार को सोने की कीमत 47788 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा तो वहीं 11 मई 2021 को सोने की कीमत 47789 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि 14 मई को सोने के दाम 47757 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने के मांग में तेजी
जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

सोने के मांग में तेजी
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

17 मई से खरीदे सस्ता सोना
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की स्कीम कल यानी 17 मई से शुरू कर रही है। इस गोल्ड बांड स्कीम की मदद से आप आसानी से सोने में निवेश कर सकते हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की पहली बिक्री लेकर इश्यू प्राइस जारी कर दिया गय है। आप 17 से 21 मई के दौरान इस गोल्ड बांड में निवेश कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारी जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस साल मई से लेकर सितंबर क बीच सॉवरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की छह किस्तों में जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications