Gold Price in India: सोने की कीमतों में फिर आया उछाल, चांदी में दिखी नरमी, जानें आज का भाव

Gold Price in India, रूस-पोलैंड तनाव और डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते सोने की कीमतें में लगातार उछाल देखने को मिल रही है। बुधवार को भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। हालांकि आज चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 53000 रुपये के और करीब आ गया है। सर्राफा बाजार का माना है कि, वेडिंग सीजन को देखते हुए कीमतों में अभी और उछाल देखने को मिलेगा।

आज के सोने के दाम में हुई ये बढ़ोत्तरी

आज के सोने के दाम में हुई ये बढ़ोत्तरी

बीते तीन हफ्तों की बात करें तो सोने के भाव में करीब 2500 रुपये की तेजी आई है। मंगलवार को सोने का भाव 52823 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 52952 पर खुला। बुधवार को सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 129 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। निवेशकों को उम्मीद है कि सोने में आ रही लगातार तेजी से गोल्ड अपने पुराने पीक लेवल 56600 रुपये पर पहुंच सकता है।

जानें कैरेट के हिसाब से सोने के भाव

जानें कैरेट के हिसाब से सोने के भाव

ibjarates.com के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 52952 रुपये है। 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने का भाव 52740 रुपये हो गया। 916 शुद्धता वाला सोना आज 48504 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 39714 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा 585 प्योरिटी वाला गोल्ड बुधवार को महंगा होकर 30977 रुपए पर जा पहुंचा।

चांदी के दाम हुए कम

चांदी के दाम हुए कम

वहीं अगर चांदी के दामों की बात करें तो चांदी 486 रुपये सस्ती हुई है। ये 61784 रुपये प्रति किलो के रेट पर आ गई। मंगलवार के मुकाबले इसमें नरमी देखी गई। सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर बुधवार सुबह 0.17 फीसद या 3 डॉलर की गिरावट के साथ 1773.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। नए रेट की जानकारी आपको SMS पर देखने को मिल जाएगी।

 सर्राफा बाजार में सोने की कीमत इस तरह है-

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत इस तरह है-

हमारी वेबसाइट गुड रिटर्न्स के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमत इस तरह है-

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,300 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,150 पर बिक रहा है।
लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 52,300 रुपये है।
जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 52,300 रुपये में बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 52,180 रुपये है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम 52,640 रुपये का है।
कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 52,150 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+