Gold Price in India: कई दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमतों में गिरावट, जानें आज का भाव
Gold Price in India: कई दिनों की तेजी के बाद गुरुवार (17 नवंबर)को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने की कीमतें कल जहां 53,000 के ऊपर ट्रेड कर रहा था, वहीं अब यह गिरकर 52,800 रुपये के स्तर पर पहुंच गईं। इसके अलावा चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने का भाव 0.25 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है।

24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52,893 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में कल के मुकाबले आज 201 रुपये की गिरावट हुई है। मंगलवार की शाम गोल्ड का रेट 53,000 रुपये के ऊपर बंद हुआ था आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 17 नवंबर को सुबह के वक्त 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना गिरावट के साथ 52893 रूपये पर आ गया।
995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम 52681 रुपये हो गया। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 48450 प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 39670 रुपये पर बना हुआ है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज घटकर 61300 रुपये तक आ गई है। आज चांदी 1294 रुपये सस्ती हो गई है।
उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। आज ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव आज 0.93 फीसदी गिरकर 1,764.42 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जबकि चांदी का भाव आज 1.36 फीसदी लुढ़ककर 21.31 डॉलर प्रति औंस हो गया। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। नए रेट की जानकारी आपको SMS पर देखने को मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications