Gold Price: सोने की कीमत ने मचाया हाहाकार, 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति तोला बिक रहा गोल्ड
Gold Price: सोने की कीमत ने मचाया हाहाकार, 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति तोला बिक रहा गोल्ड
नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर के देशों में सोने की कीमत में तेजी लौट रही है । भारत में सोने की कीमत 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं। वहीं भारत के पड़ोसी देश में सोने की कीमत हाहाकार मचा रही है। पाकिस्तान में सोने की कीमत अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। पाकिस्तान के कई शहरों में सोने की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के कुछ शहरों में सोने की कीमत 117300 रुपए प्रति तोला बिक रहा है तो कई शहरों में इसकी कीमत 132000 रुपए प्रति तोला तक पहुंच गया था।

पाकिस्तान में सोना 1 लाख के पार
पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले सोने की कीमत 4200 रुप प्रति तोला बढ़कर 132000 रुपए प्रति तोला पर पहुंत गया। बाजार जानकारों की माने तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दूसर देशों की करेंसी में आ रही कमजोरी का असर सोने की कीमत पर पड़ा है। सोने के काम में लगातार तेजी आ रही है। बाजार में निवेश करने वाले लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हुए उसमें निवेश कर रहे हैं। मांग में तेजी का असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है।

इतिहास के सबसे ऊंची कीमत पर सोना
पाकिस्तान के बाजार जानकारों के मुताबिक जहां पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई हैं, जिसके बाद से सोना लगातार बढ़ रहा है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 132000 रुप को पार कर चुकी थी। वहां पिछले हफ्ते सोना 122200 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 अक्टूबर, 2021 से अब तक सोने की कीमत 18500 रुपए प्रति तोला बढ़ी है। मंगलवार को यहां एक तोले सोने की कीमत 117300 रुपए प्रति तोला बिका। शुक्रवार को पाकिस्तान में 24 कैरेट वाले सोने की 100600 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 107525 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका ।

भारत में सोने की कीमत
भारत में सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने की कीमत में 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि चांगी 0.44 फीसदी गिर गया। इस गिरावट क साथ ही लोगों को 8332 रुपए प्रति 100 ग्राम सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications