Gold खरीदने का गोल्डन चांस, लगातार दूसरे दिन गिरे दाम,29817 रु में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
Gold खरीदने का गोल्डन चांस, लगातार दूसरे दिन गिरे दाम,29817 रु में खरीदें 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने के लिए सही मौके की तलाश में हैं इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन सोने के दाम गिरे हैं। ऐसे में आपके पास मौका है कम कीमत पर सोना खरीदने का। वायदा बाजार में सोना जहां 50 हजार के आसपास बिक रहा है तो वहीं चांदी 59 हजार प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है।

सोना हुआ सस्ता
30 जून को सोने काी कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत में आज गिरावट आीई और ये गिरावट पिछले दो दिनों से जारी है। अगर मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत देखें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50691 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। मांग की कमी के कारण कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और सोना 0.07 फीसदी तक नीचे गिर गया।

सोना कितना सस्ता
सोने की कीमत की तुलना इसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोने के दाम में अब तक 5156 रुपए तक सस्ता हो गया। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 5156 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम मूल्य 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत अपने उच्च रेट से 16500 रुपए सस्ती बिक रही है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर रेट पर नजर डाले तो आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 189 रुपए गिरकर 50970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50766 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38228 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29817 रुपए पर पहुंच गया।

कैसा रहेगा सोने-चांदी का
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिली है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण जी7 देशों की ओर से रूस के सोने आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो ग्लोबल मार्केट में सोने की सप्लाई पर असर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस सोने का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। अगर ये सप्लाई चेन बाधित होती है तो भारत समेत दुनियाभर के देशों पर असर पड़ेगा और आपूर्ति बाधित होने से सोने की कीमत में तेजी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications