Gold Price Future: कैसी रहेगी गोल्ड की रफ्तार, अप्रैल में सिर्फ 1% बढ़े दाम
अप्रैल माह में गोल्ड की रफ्तार कुछ खास नहीं रही। सिर्फ एक फीसदी की ही बढ़ोत्तरी हुई, ऐसे में इस महीने इसकी चाल कैसी रहेगी, इसके लिए वैश्विक माहौल पर रहेगी नजर

Gold Price Future: सोने के दाम की बात करें तो इस साल 30 मई तक इसके दाम मे् 9.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अप्रैल माह की बात करे तो गोल्ड के दाम में सिर्फ 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अप्रैल माह की शुरुआत में गोल्ड के दाम 1990 डॉलर प्रति आउंस था, जोकि 30 अप्रैल को 1989 डॉलर प्रति आउंस पर बंद हुआ।
अप्रैल में सिर्फ 1 फीसदी की तेजी
अप्रैल माह में गोल्ड के सर्वाधिक दाम 2048 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंचे थे। बुल्स की तमाम कोशिशों के बाद भी गोल्ड 2075 डॉलर प्रति आउंस से ऊपर नहीं जा सका। यूं कहें कि अप्रैल माह में गोल्ड ने तमाम कोशिशें की फिर भी दाम तकरीबन जस के तस ही रहे।
सुस्ती का असर
गोल्ड के दाम शुक्रवार को 1990 डॉलर पर स्थिर रहे। वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर के कमजोर होने की वजह से अमेरिका में सुस्ती देखने को मिल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व फिर से ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर सकता है।
यही नहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक भी कुछ ऐसा ही करने जा रही हैं। ऐसे में इसका असर गोल्ड पर भी देखने को मिल सकता है। ब्याज दरें अधिक होने पर लोग गोल्ड में निवेश करना बेहतर विकल्प समझते हैं।
डॉलर इंडेक्स में भी उछाल
डॉलर इंडेक्स की बात करे तो शुक्रवार को इसमे 04 फीसदी का उछाल देखने को मिला था। यह हफ्ता कई मायनों में अहम रहने वाला है क्योंकि हफ्ते की शुरुआत भारत, चीन, जापान में छुट्टी से हो रही है। लिहाजा निवेशक अमेरिका की लेबर रिपोर्ट पर नजर रखेंगे, साथ ही फेडरल बैंक की मौद्रिक नीति पर भी लोगों की नजर होगी।
फेडरल रिजर्व बढ़ा सकता है ब्याज दर
माना जा रहा है कि अमेरिका का फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 25 अंक की बढ़ोत्तरी कर सकता है। लिहाजा इसका असर दुनियाभर के बाजार में देखने को मिल सकता है। ऐसे में गोल्ड के दाम की बात करें तो जून माह में एमसीएक्स गोल्ड 59300-58700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मजबूत नजर आ रहा है।
दाम जा सकते हैं ऊपर
लेकिन 60800 का लेवल काफी अहम है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में गोल्ड आसानी से ऊपर जाएगा। हालांकि इसमे कुछ उतार-चढ़ावे देखने को मिल सकता है। लेकिन 60 हजार के लेवल को पार करने के बाद गोल्ड तेजी से ऊपर भाग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications