Gold की खरीद पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। Gold Rate in India भारत में सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद गिरने लगी है। अगस्त के पहले हफ्ते में सोना जहां ऑल टाइम हाई रेट की ओर बढ़ रहा था तो वहीं दूसरे हफ्ते से सोने-चांदी( Gold-Silver) की कीमत में गिरावट शुरु हो गई है। अगस्त में अब तक सोने की कीमत में 4000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। सोने की कीमत गिरने के बावजूद भी सर्ऱाफा बाजार में सोने की डिमांड कमजोर है। मांग कमजोर( Gold Demand) कमजोर होने की वजह से सोने पर भारी भरकम डिस्काउंट( Discound on Gold) मिल रहा है।

सोने पर मिल रहा है डिस्काउंट

सोने पर मिल रहा है डिस्काउंट

सोने की कीमत में गिरावट आई है, बावजूद इसके सोने की मांग में कमी है। मांग में कमी और आयात के कारण सोने पर बपंर डिस्काउंट मिल रहा है। फिजिकल सोने की कीमत पर भारत में मिल रहा डिस्काउंट भारत में बढ़ गया है। कमजोर मांग के कारण गोल्ड डीलर्स सोने पर डिस्काउंट दे रहे हैं। कमजोर मांग के साथ-साथ आयात बढ़ने के कारण ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोने की खरीदारी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कितना मिल रहा है डिस्काउंट

कितना मिल रहा है डिस्काउंट

लाइव मिंट की खबर के मुताबिक भारत में फिजिकल गोल्ड की डिमांड को बढ़ाने के लिए छूट दिया जा रहा है। भारत में फिजिटल गोल्ड डीलर्स प्रति औंस 20 डॉलर तक की छूट दे रही है। ( 1 औंस = 28.3 ग्राम) यानी अगर इंडियन करेंसी में इसे कैलकुलेट करें तो करीब 1500 रुपए तक की छूट मिल रही है। यानी 10 ग्राम सोने पर ग्राहकों को 500 रुपए तक की छूट दी जा रही है। गौरतलब है कि भारत में सोने की घरेलू कीमत में 12.5 फीसदी आयात शुल्क और 3 फीसदी जीएसटी शामिल होता है।

 कमजोर मांग के साथ-साथ आयात के चलते मिल रहा है छूट

कमजोर मांग के साथ-साथ आयात के चलते मिल रहा है छूट

आपको बता दें कि सोने की मांग के साथ-साथ आयात में भी कमी आई है। चालू वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही में सोने के आयात में 81.22 प्रतिशत की कमी आई और देश में सोने का आयात घटकर घटकर 2.47 अरब डॉलर यानी करीब 18590 करोड़ रुपए रह गया। सोने की मांग में आई कमी के कारण आयात में कमी आई है। कोरोनावायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते मई महीने में सोने के आयात में 99 फीसदी की गिरावट आ गई थी। मई 2019 के के मुकाबले मई 2020 में देश में सोना गिरकर सिर्फ 1.3 टन रह गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+