हफ्ते के पहले दिन ही सोने में 340 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए आज क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। पिछले कई दिनों से सोने में चली आ रही बढ़त आज भी जारी रही और सोमवार को बंद होने तक सोने में 340 रुपए की तेजी आई। सोमवार को सोना 340 रुपअ की बढ़ता के साथ 34450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने में जहां तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत फिसल गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार के सोमवार की स्थिति देखें तो स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग बढ़ने के कारण सोने में तेजी आई और सोना 340 रुपए चढ़कर 34450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर मांग के चांदी की चमक फीखी पड़ गई और चांदी 130 रुपए टूटकर 41530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34450 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 100 रुपए बढ़कर 26,100 रुपए रही। दूसरी तरफ चांदी सिक्कों का भाव देखें तो सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और सिक्का बिकवाल 81,000 रुपए रहा।
क्यों महंगा हुआ सोना
बाजार जानकारों के मुताबिक स्थानीय जौहरियों की ओर से मांग बढ़ने के कारण पीली धातु की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। वेडिंग सीजन की वजह से सोना महंगा हुआ है। अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयार्क में सोना 1,312.20 डालर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 15.83 डालर प्रति औंस रही।












Click it and Unblock the Notifications