Gold Hallmarking : गोल्ड हॉलमार्किंग पर बढ़ा विवाद, 23 अगस्त को ज्वैलर्स की हड़ताल

Gold Hallmarking : गोल्ड हॉलमार्किंग पर बढ़ा विवाद, 23 अगस्त को ज्वैलर्स की हड़ताल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना हॉलमार्किंग के आप सोना नहीं खरीद सकते हैं। वहीं ज्वैलर्स इसे अभी कुछ दिन डालने की मांग कर रहे हैं। इस विवाद को लेकर देशभर के आभूषण विक्रेता सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग के खिलाफ सांकेतिक हड़ताल करने जा रहे हैं। 23 अगस्त को देशभर के ज्लैवर्स गोल्ड हॉलमार्किंग के खिलाफ सांकेतिक हड़ताल करेंगे।

 Gold hallmarking Mandatory: Gold Jewellers to go token strike on 23 august against Gold Hallmarking

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार जिस मनमाने ढ़ंग से गोल्ड हॉलमार्किंग को लागू करवाना चाहती है, उसे लेकर आभूषण विक्रेताओं में नाराजगी है। हमने सरकार ने कई बार इसे टालने के लिए आवेदन दिा, लेकिन अब हम अपनी नाराजगी को सांकेतिक हड़ताल क जरिए दिखाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल को 350 संघों और महासंघों द्वारा समर्थन है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 16 जून से ही देशभर में गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसे चरणबंद्ध तरीके से लागू किया है। पहले चरण में इसे 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 256 जिलों में लागू किया गया है। इस सरकार चरणबंद्ध तरीके से लागू करवाना चाहती है। गोल्ड की शुद्धता को लेकर ग्राहकों के मन में कोई सवाल न रहें, इसके लिए गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य किया जा रहा है। वहीं ज्वैलर्स संगठनों का कहना है कि वो नए हॉलमार्क आइडेंटिफिकेशन नंबर को नहीं स्वीकार कर सकते हैं, क्योंकि HUID का सोने की शुद्धता से कोई लेना देना नहीं है। ज्वैलर्स का कहना है कि गोल्ड ज्वैलरी पर हॉलमार्क करने में लगभग 5 से 10 दिन का समय लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+