Gold Price: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा गोल्ड, जानिए सोने-चांदी का आज का रेट

Gold Price: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, जानिए सोने-चांदी का आज का रेट

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में उठापटक का दौरान जारी है। सोने ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया है। वेडिंग सीजन में सोने के दाम ने नया इतिहास बना दिया है। सोने की कीमत में बड़ा उछाल आया और 24 जून सोना अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शादियों की सीजन में सोने की मांग बढ़ने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर निवेशकों का रुझान बढ़ने के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी आई।

 सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

24th June को सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव आया। सोने की कीमतों ने एक और नया इतिहास रच दिया है। दो दिन पहले सोने ने रिकॉर्ड तेजी हासिल करते हुए 48300 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड को छूट दिया था। वहीं आज सोने ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। 24 जून को देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 362 रुपए की तेजी आई और सोना नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आज सोने की कीमत 48482 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी की कीमत में 352 रुपए की तेजी आई और यह 48792 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 भारत में आज सोने का रेट

भारत में आज सोने का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सोने की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। देशभर के 14 सर्राफा बाजार की औसत कीमत अपनी वेबसाइट पर अपलोड करती है। वेबसाइट पर आज साझा किए गए सोने-चांदी के ताजा रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 48482 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 48288 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 44410 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम 36362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 48440 रुपए से बढ़कर 48792 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

 सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड, कीमत 53000 के पार

सोना तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड, कीमत 53000 के पार

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में अभी और तेजी आएगी। सोना अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। एक्सपर्ट के मुताबिक सोने की कीमत इस साल 53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जाने वाले है। सोने की कीमत में आ रही तेजी के पीछे वेडिंग सीजन के साथ-साथ चीन के साथ सीमा विवाद भी है। चीन और बारत के बीच सीमा विवाद के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना है। निवेशकों का रुझान सोने में बढ़ने की वजह से सोना महंगा हुआ है। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत 48300 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 48075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आज सुबह सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव 48075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 572 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

काम की खबर: PAN-आधार लिंक के साथ 30 जून तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना जेब पर बढ़ेगा बोझ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+