Gold-Silver Rate: रक्षाबंधन पर भी जारी रहा सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौर, जानिए आज का ताजा रेट
Gold-Silver Rate: रक्षाबंधन पर भी जारी रहा सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौर, जानिए आज का ताजा रेट
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोने की कीमत में सोमवार को भी तेजी जारी रही है। जुलाई महीने से ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोना के कीमत में रक्षा बंधन के मौके पर बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने-चांदी की कीमत में जारी तेजी के कारण रक्षाबंधन पर ज्वैलर्स की कमाई पर भी असर पड़ा है। सोमवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आई और सोना बढ़कर 53952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ महंगा
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के दम पर घरेलू बाजार में सोने की कीमत में तेजी बनी रही। वायदा बाजार की बात करें तो एमसीएक्स पर अक्टूबर में डिलीवरी वाले सोने की कीमत बढ़कर 53645 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी का फ्यूचर्स भाव 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 65680 रुपए पर पहुंच गया। बाजार एक्सपर्ट्स की माने को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण दुनियाभर में चिंता बढ़ी है और निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आई है।

3 अगस्त को सोने का भाव
अगस्त के पहले कारोबारी दिन में सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में बड़ी तेजी देखने को मिली है। रक्षाबंधन के दिन सोना 53952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी ने 942 रुपए की तेजी आई और चांदी की कीमत 64917 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देखें तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 53952 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 53736 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 49420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा। आज 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 40464 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिकी रही। वहीं चांदी की कीमत 64917 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा।

और कितना आगे जाएगा सोना
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में अभी तेजी बरकरार रहने की संभावना है और यह 2060 डॉलर प्रति ओंस तक जा सकता है। आपको बता दें कि इस साल अब तक सोने की कीमत में 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले सत्र में सोना 650 रुपए प्रति 10 ग्राम यानी 1.2 फीसदी बढ़ा था।












Click it and Unblock the Notifications