Today Gold Rate: कोरोना काल में सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव
नई दिल्ली, मई 07। कोरोना वायरस काल में सोना-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को भारतीय बाजारों में पीली धातु और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दोपहर तक जून वायदा में एमसीएक्स पर 0.15 फीसदी तेजी के साथ गोल्ड 47665.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है वहीं, चांदी जुलाई वायदा 188 रुपए की तेजी के साथ 71,869 प्रति किलो की कीमत पर भारतीय बाजारों में बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आई तेजी
कोरोना वायरस की वजह से देश में शादियों का सीजन के दौरान पहले जितनी रौनक तो नहीं है लेकिन सोने के भाव में चमक आने लगी है। सोने और चांदी के वैश्विक कीमत की बात करें तो अमेरिका में सोना 5.93 डॉलर की तेजी के साथ 1,820.87 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 27.44 डॉलर के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है।

48500 रुपए तक पहुंच सकता है सोना
शुक्रवार को भारतीय बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 47665.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने के भाव 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 47,158 रुपए प्रति 10 ग्राम था। बता दें कि आने वाले समय में सोना 48500 रुपए के आंकड़े को भी छू सकता है। इससे पहले 21 अप्रैल को गोल्ड के भाव अपने करीब 2 महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था।

सर्राफा बाजार में क्या रहा गोल्ड का हाल
सर्राफा बाजार की बात करें तो पिछले सप्ताह सोने के भाव में राहत देखने को मिली थी, उस दौरान गोल्ड डिस्काउंट पर बिका था। इस साल ऐसा पहली बार हुआ जब सोने को डिस्काउंट के साथ बेचना पड़ा । सर्राफा बाजार में पिछले सप्ताह सोना 2 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से डिस्काउंट पर बिका था, यानी कि प्रति 10 ग्राम सोने पर 25 रुपए की छूट दी गई थी। देखा जाए तो यह डिस्काउंट बहुत कम है लेकिन गोल्ड की सेल बढ़ाने के लिए रिटेलर्स को डिस्काउंट का सहारा लेना पड़ा।

मार्च में जमकर हुआ सोने का आयात
आपको बता दें कि मार्च, 2021 में जमकर सोने का आयात हुआ था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने कुछ दिन पहले अपने एक बयान में बताया था कि सोने की कीमत में कमी और निर्यात बाजारों की मांग बढ़ने से मार्च में सोने का आयात बढ़कर 160 टक तक पहुंच गया था। इसकी पहली वजह थी आयात शुल्क का कम होना और दूसरी वजह सोने के दामों में आई गिरावट को बताया गया। इसके अलावा निर्यात बाजारों की बढ़ती मांग को भी आयात की मुख्य वजह माना गया।

3 मई से लगातार बढ़ रहे हैं दाम
3 मई से सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) ने कहा कि रुपए में आई गिरावट की वजह से भारतीय बाजारों में सोने के भाव बढ़ गए हैं। तपन पटेल ने आगे कहा कि पीली धातू की कीमतों में आई तेजी का एक कारण कोरोना वायरस महामारी भी है। पेंडेमिक काल में लोग सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं, इससे सोने की कीमतों के भी समर्थन मिल रहा है। अगस्त 2020 को सोना अपने सबसे अधिकतम मूल्य 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का सबसे अच्छा मौका, रिकार्ड लेवल से इतना सस्ता मिल रहा है गोल्ड












Click it and Unblock the Notifications