Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का सबसे अच्छा मौका, रिकार्ड लेवल से इतना सस्ता मिल रहा है गोल्ड
नई दिल्ली, मई 06। अगर आप सोना खरीदने का मूड बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। शादी के सीजन में सोना खरीदने का यह सबसे बढ़िया मौका है, पिछले 9 महीनों में गोल्ड अपनी उच्चतम कीमत से करीब 10 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन गोल्ड खरीदने के लिए यह सबसे अच्छा समय साबित हो सकता है। फिजिकल डिमांड कम होने की वजह से सोने के दामों में ज्यादा उछाल नहीं देखने को मिल रहा है।

47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोना
शादी और त्योहारी सीजन के बाद भी सोने के भाव के दाम अभी ज्यादा नहीं बढ़ पा रहे हैं, हालांकि कोरोना वायरस काल में गोल्ड निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी से इसकी कीमत थोड़ी बढ़ी है। गुरुवार को एमसीएक्स में गोल्ड के दाम 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 47,158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया वहीं, चांदी में भी 0.23 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। 6 मई को चांदी 69,809 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था सोना
आपको याद दिला दें कि पिछले वर्ष कोरोना काल में ही गोल्ड ने नए उच्चतम कीमत का रिकार्ड बनाया था। अगस्त, 2020 में सोने की कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, लिहाजा वर्तमान में सोना अपने हाई स्तर से करीब 9 हजार रुपए सस्ता है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो वह भी अपना रिकॉर्ड लेवल से 10,100 रुपए कम पर कारोबार कर रहा है। अगर अभी आप सोना या चांदी खरीदते हैं तो जरूर यह फायदे का सौदा होगा।

सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड अच्छा ऑप्शन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार भयानक होती जा रही है, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें लॉकडाउन व कर्फ्यू जैसे सख्त नियम लागू कर रहे हैं। महामारी काल में आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने से लोग सोना में निवेश करने का विकल्प तलाशते हैं क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसलिए अगर आप गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यही सबसे सही मौका है।

और बढ़ सकती हैं कीमतें
आने वाले दिनों में जैसे-जैसे पाबंदियां कम होंगे वैसे-वैसे पीली धातु की मांग में तेजी आएगी जिससे इसकी कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिल सकता है। अगर लोग सोना नहीं भी खरीदते तो भी निवेशकों द्वारा इसमें पैसा झोंकने की वजह से सोने का भाव बढ़ सकता है। फिलहाल घरेलू मार्केट में गोल्ड में जो तेजी देखी जा रही है वह डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट के कारण है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

कैसे करें गोल्ड में निवेश
गोल्ड में निवेश के लिए आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड , गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स , गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेशक एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। इन सब के अलावा आप पेमेंट ऐप से भी सोना खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश के लिए आप अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक की मदद से निवेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Gold weekly Update:खुशखबरी, चुनावी नतीजों के बीच धड़ाम हुआ सोना, 3400 रुपए तक गिरे दाम, जानें कैसा रहेगा आगे
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications