जल्द लगने वाला है महंगाई का एक और झटका, बढ़ेगा फोन और इंटरनेट का बिल!

नई दिल्ली। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई लोगों की नौकरियां चली गई हैं तो कई लोगों की सैलरी में कटौती जारी है। वहीं लोगों पर बढ़ती महंगाई ने बोझ बढ़ा दिया है। इन सबके के जल्द आपको एक और झटका लग सकता है। फोन कॉल और इंटरनेट के बिल में बढ़ोतरी हो सकती है। सस्ती मोबाइल कॉल और डेटा दरों का दौर खत्म हो सकता है। यानी अगले डेढ़ साल के दौरान आपने फोन और इंटरनेट के बिल में बढ़ोतरी होने वाली है। ये बढ़ोतरी दो चरणों में हो सकती है।

 लग सकता है एक और झटका

लग सकता है एक और झटका

रिसर्च फर्म ईवाई के मुताबिक जल्द ही लोगों को टेलिफोन बिल और इंटरनेट की बढ़ी हुई दरों का भुगतान करना पड़ सकता है। टेलीकॉम कंपनियों सस्ती कॉल रेट और डेटा प्लान को खत्म कर सकती है। रिसर्च फर्म के मुताबिक टेलिकॉम सेक्टर का मौजूदा मॉडल कंपनियों के लिए मुनाफे के लायक नहीं है, जिसकी वजह से टेलिकॉम कंपनियों इसमें बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। EY के मुताबिक अगले 12 से 18 महीनों के दौरान टेलिकॉम सेक्टर में फोन कॉल और इंटरनेट की दरों को दो बार बढ़ाया जा सकता है।

 लगेगा डबल झटका

लगेगा डबल झटका

रिसर्च फर्म के मुताबिक अगले डेढ़ सालों में टेलिकॉम कंपनियां अपनी कॉलिंग और डेटा प्लान की दरों में दो बार बदलाव कर सकती है, जिसकी वजह से लोगों को बढ़ी हुई दरों का बोझ झेलना पड़ सकता है। आपको बता दें कि टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो के आने के बाद बाकी की टेलिकॉम सेक्टर में कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। रिलायंस जियो के सस्ते प्लान से मिल रही चुनौतियों के कारण कंपनियों को अपने प्लान्स में बदलाव करने पड़े और कॉल रेट और डेटा प्लान को सस्ता करना पड़ा, लेकिन इस मॉडल की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है।

 अगले 6 महीने में लग सकता है पहला झटका

अगले 6 महीने में लग सकता है पहला झटका

रिसर्च फॉर्म के प्रमुख प्रशांत सिंघल ने मुताबिक अगले 12 से 18 महीनों में कंपनियों दो चरणों में कॉल दरों और डेटा प्लान की दरों में इजाफा कर सकती है। जिसके तहत पहली वृद्धि अगले 6 महीने में की जा सकती है। पीटीआई के मुताबिक रिसर्च फर्म का कहना है टेलिकॉम सेक्टर में टिके रहने के लिए इन कंपनियों को दरों में बढ़ोतरी कपनी होगी। हालांकि कंपनियों को आर्थिक स्थिति और किफायत के बारे में भी सोचना होगा। हालांकि ये बढ़ोतरी कैसे होगी, इस बारे में कंपनियां विचार सकती है। आपको बता दें कि दिसंबर 2019 में ही एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो समेत सभी टेलिकॉम कंपनियों ने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। अब एक बार फिर से बढ़ोतरी की संभावना बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+