जीवनभर Subway का मुफ्त सैंडविच पाने का आज है आखिरी मौका, जानिए क्या है यह खास ऑफर
Lifetime Free Subway Sandwich: अमेरिकी फूड चेन कंपनी सबवे ने जीवनभर मुफ्त में सैंडविच देने की योजना की शुरुआत की है। इस योजना में कोई भी हिस्सा ले सकता है और पूरी जिंदगी मुफ्त में सैंडविच खाने का लाभ उठा सकता है। हालांकि सुनने में यह स्कीम काफी रोचक लगती है लेकिन इसमे एक शर्त भी कंपनी की ओर से रखी गई है, जिसे आपको पूरा करना होगा।
सैंडविच कंपनी ने ऐलान किया है कि उनके नए ग्राहकों की यह प्रतिस्पर्धा इस हफ्ते शुरू हो रही है, जिसका नाम डेली हीरो प्राइज रखा गया है। इस योजना के तहत जो भी विजेता घोषित होगा उसे जिंदगीभर मुफ्त में सैंडविच खाने को मिलेगा।

अगर यह स्कीम आपको लुभा रही है और इसमें हिस्सा लेने चाहते हैं तो आपको कंपनी की एक शर्त को पूरा करना होगा। इस स्कीम के तहत अगर आप अपना नाम बदलकर कानूनी तौर पर Subway रख लेते हैं तो आपको कंपनी जिंदगीभर मुफ्त में डबल चीज सबवे सैंडविच या स्टैक्ट मीट मिलेगा।
इस योजना के तहत आप खुद को 1 अगस्त से 4 अगस्त के बीच रजिस्टर कर सकते हैं। यानि आज आखिरी तारीख है आप खुद को इस योजना के तहत रजिस्टर कर सकते हैं।
इस स्कीम में हिस्सा लेने के लिए आपको SubwayNameChange.com पर जाना होगा और यहां पर अपना नाम लिखकर रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद हो सकता है कि आप इस स्कीम में जीत जाएं और आपको जीवनभर सबवे का सैंडविच मुफ्त में मिले।
सबसे अपने सबसे बड़े फैन को ईनाम देने के लिए इस योजना को लेकर आया है। कंपनी की वेबसाइट पर कहा गया है कि सबवे ब्रांड के लिए प्यार और श्रद्धा और भी गहरा हो जाता है जब फ्री में सैंडविच लेने की बात आती है।
अहम बात है कि अगर आप इस स्कीम में हिस्सा लेते हैं और आप इसके विजेता बनते हैं तो आपका नाम कानूनी रूप से बदलने में जो भी फीस लगेगी उसे सबवे ही वहन करेगी। व्यक्ति को 4 महीने के भीतर इसके दस्तावेज देने होंगे। इसके बाद कंपनी की ओर से 50 हजार डॉलर का गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब सबसे इस तरह की योजना लेकर आई है। इससे पहले 2022 में इस तरह की स्कीम आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications