Get Cheaper Personal loan: ऑनलाइन फर्जी ऐप से रहें दूर, ऐसे हासिल करें सस्ता पर्सनल लोन

Get Cheaper Personal loan: अगर आपको आकस्मिक पैसों की जरूरत है तो ऑनलाइन ऐप्स के झांसे में कभी ना पड़े। पर्सनल लोन लेने के लिए विश्वसनीय बैंक से ही संपर्क करें।

personal bank

Get Cheaper Personal loan: महंगाई के इस दौर में लोगों की जरूरतों को पूरा करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। घर का लोन, कार का लोन, बच्चों की पढ़ाई का लोन भरते-भरते अक्सर लोगों को अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि आपको आकस्मिक पैसों की जरूरत पड़ती है और आपको यह पैसा अपने दोस्त, रिश्तेदार या किसी और से नहीं मिल पाता है और आप मजबूर होकर ऑनलाइन ऐप के चक्कर में पड़ जाते हैं और उनसे पैसे लोन ले लेते हैं। लेकिन ऑनलाइन ऐप के जरिए पैसे लेना काफी महंगा साबित हो सकता है।

ऑनलाइन ऐप से रहें दूर
दरअसल ऑनलाइन ऐप आपको तुरंत पैसा तो मुहैया कराते हैं, लेकिन यह आपको बहुत ही अधिक ब्याज दर पर लोन मुहैया कराते हैं, साथ ही इस लोन में कई ऐसे नियम और शर्तें होती हैं जोकि ग्राहकों को पता नहीं होती है। कई तरह के टैक्स, फाइन, शुल्क आदि इस लोन में जुड़े होते हैं, लेकिन बिना जानकारी के इस तरह के लोन लेने के लिए अपनी सहमति ऑनलाइन ऐप को दे देते हैं और बाद में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि ग्राहकों को मूल राशि से दोगुना या फिर उससे अधिक की राशि भी इन लोन कंपनियों को चुकानी पड़ जाती है। लिहाजा आपको इस तरह के लोन मुहैया कराने वाले ऐप से बिल्कुल दूर रहना चाहिए।

सस्ता लोन कैसे हासिल करें
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर कैसे सस्ता लोन हासिल करें। सस्ता लोन हासिल करने के लिए एक बेहतर तरीका होता है कि जाने माने प्राइवेट या फिर सरकारी बैंक से ही लोन के लिए आवेदन करें। इसके लिए आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आप जिस भी बैंक से लोन लेना चाहते हैं सीधे उस बैंक के प्रतिनिधि से बात करें नाकि टेलीकॉलर से। अक्सर आपको इन बैंकों की ओर से फोन आते हैं और कॉल करने वाला कहता है कि वह इस बैंक से बोल रहा है, अगर आपको पर्सनल लोन की आवश्यकता है तो आप आवेदन कर सकते हैं। इन फोन कॉल से बिल्कुल दूर रहें।

कैसे लें पर्सनल लोन
पर्सनल लोन लेने के लिए आप सीधे अपने बैंक की शाखा में जाएं या अपने बैंक के असिस्टैंट से फोन पर खुद बात करें। यहां आपको किसी भी तरह के हिडेन चार्ज नहीं देना होता है और बैंक आपको कितने प्रतिशत पर लोन मुहैया करा रहा है वह स्पष्ट तौर पर बताता है। साथ ही अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है और पूर्व में आपने समय पर अपनी ईएमआई आदि का भुगतान किया है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। सामान्य तौर पर 700 से ऊपर का सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपका सिबिल स्कोर 800 या उससे अधिक है तो आपको और भी कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+