रिलायंस रिटेल को मिला तीसरा निवेशक, General Atlantic निवेश करेगा 3675 करोड़

नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में रिलायंस इंडस्ट्री तरक्की की नई ऊंचाईयों को छूता जा रहा है। रिलायंस जियों में बड़े निवेश हासिल करने के बाद अब रियायंस रिटेल में कंपनी हिस्सेदारी बेच रही है। रिलायंस रिटेल में पहले ही दो निवेश हो चुके हैं। अब कंपनी को तीसरा निवेशक भी मिल चुका है। इंवेस्टमेंट फर्म जनरल अटलांटिक( General Atlantic) जियो में बड़ा निवेश करने जा रही है।

 General Atlantic to invest Rs 3,675 cr in Reliance Retail for 0.84% stake
जनरल अटलांटिक रिलायंस रिटेल में 3675 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। इस निवेश के साथ ही जनरल अटलांटिक रिलायंस रिटेल में 0.84 फीसदी इक्विटी हासिल करेगी। बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने इस निवेश की घोषणा की। इस निवेश से रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रुपए आंका गया। । इस निवेश के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेस अंबानी ने कहा लकि वो इस साझेदारी से बेहद खुश है।

इस डील के बाद रिलायंस औरक जनरल अटलांटिक के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि इससे भारत में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। वहीं जनरल अटलांटिक के सीईओ बिल फोर्ड ने कहा कि वो रिटेल सेक्टर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए रिला.ंस के साथ आए हैं।

आपको बता दें कि जनरल अटलांटिक ने रिलायंस जियो में भी 6598 करोड़ रुपए का निवेश किया है। रिलायंस रिटेल में जनरल अटलांटिक से पहले सिल्वर लेक ने 7500 करोड़ रुपए का निवेश किया । वहीं KKR ने 5550 करोड़ रुपए का निवेश कर रिलायंस रिटेल की 1.525 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+