Gautam Adani: गौतम अडानी को हर मिनट 5 करोड़ का नुकसान, अब इस चीनी अरबपति से पिछड़े

Gautam Adani: गौतम अडानी को हर मिनट 5 करोड़ का नुकसान, चीनी अरबपति से पिछड़े

नई दिल्ली, जुलाई 2। गौतम अडानी के लिए बीते कुछ हफ्ते खासकर जून के आखिरी दो हफ्ते कुछ खास नहीं रहे। गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आई. साल 2021 की शुरुआत में जिस रफ्तार से उनकी संपत्ति बढ़ रही थी,ऐसा लग रहा था कि वो एशिया के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़ देंगे, लेकिन 14 जून के बाद से उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट जारी है।

 गौतम अडानी को फिर से लगा झटका

गौतम अडानी को फिर से लगा झटका

गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति में अब तक 19.6 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। ब्लूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अब गौतम अडानी की नेटवर्थ 57.4 अरब डॉलर रह गई है।

अमीरों की लिस्ट में फिसले

अमीरों की लिस्ट में फिसले

गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट जारी है। जिसके चलते वो दुनियाभर के अमीरों की सूची में 23वें नंबर पर खिसक चुके हैं। आपको बता दें कि बिलेनियर लिस्ट में पिछले 4 दिनों में अडानी 8 पायदान नीचे फिसल चुके हैं। पिछले 14 जून के बाद से उनकी संपत्ति में 19.6 अकब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। जहां 14 जून को उनकी संपत्ति 77 अरब डॉलर थी तो वहीं अब उनकी संपत्ति 57.4 अरब डॉलर रह गई है। इस संपत्ति के साथ ही एशिया के अमीरों की लिस्ट में उन्हें एक और झटका लगा है और अब वो इस लिस्ट में खिसकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

 चीनी अरबपति से पिछड़े

चीनी अरबपति से पिछड़े

ब्लूमर्ग इंडेक्स की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में 4 नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में 79.4 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी नंबर 1 के पायदान पर है तो वहीं दूसरे नंबर पर चीन के झोंग शैनशैन हैं, जिनका नेटवर्थ 66.6 अरब डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर चीन के मा हुआतेंग हैं, जिनकी संपत्ति 58.6 अरब डॉलर है। अगर सिर्फ शुक्रवार के आंकड़ों की बात करें तो 1 दिन में गौतम अडानी को 2.29 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

 गौतम अडानी को झटके पर झटका

गौतम अडानी को झटके पर झटका

आपको बता दें कि अडानी समूह की 6 लिस्टेड कंपनियों में से अधिकांश कंपनियों के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है। अडानी ग्रीन एनर्जी , अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। जबकि अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.58 फीसदी तक गिर चुके हैं। अडानी पावर के शेयर भी लगातार गिर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+