अडानी का नाम जुड़ते ही इस शेयर ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, निवेशकों को 167% का बंपर रिटर्न
अडानी का नाम जुड़े ही इस शेयर ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, निवेशकों को 167% का बंपर रिटर्न
नई दिल्ली। शेयर बाजार अनिश्चिताओं का बाजार है। कभी कोई शेयर बाजार उठता है तो अगले दिन पिछड़ जाता है। जिस शेयर से हम मुनाफे की उम्मीद करते हैं वो हमें नुकसान पहुंचा देता है, लेकिन अगर आप सोच समझकर और बाजार के स्वभाव को समझकर निवेश करें को शेयर बंपर रिटर्न देते हैं। ऐसा ही कुछ कोहिनूर फूड लिमिटेड के शेयर्स के साथ देखने को मिलता है। कोहिनूर फूड्स के शेयर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जब से इस कंपनी का अधिग्रहण अडानी समूह ने किया है, इसके शेयरों ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली है।

आज कोहिनूर फूड के शेयरों में अपर सर्किट लग गया है। कंपनी के शेयर लगभग 5% की तेजी के साथ 21.30 रुपए पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस शेयर ने 22 दिनों में 167 फीसदी का उछाल पाया है। जो शेयर पिछले महीने 7.77 रुपए पर पहुंच गया था, वो आज 22 दिनों में जबरदस्त उछाल के साथ 21.30 रुपए पर पहुंच गया है।
कोहिनूर फूड का यह 52 वीक का हाई शेयर प्राइस है। शेयरों में आई तेजी से निवेशकों को 167% का रिटर्न मिला है। अगर आसान भाषा में समझे तो जिन निवेशकों ने इस शेयर में 1 लाख रुपए का निवेश किया था, आज उनका पैसा 22 दिन में ही 2.74 लाख रुपए पर पहुंच गया है। बाजार जानकारों की माने तो अडानी विल्मर लिमिटेड द्वारा कोहिनूर ब्रांड का अधिग्रहण किए जाने की घोषणा के कारण निवेशकों का रुझान इस शेयर की ओर बढ़ा है। शेयरों में तेजी लौटी है।












Click it and Unblock the Notifications