Fuel Rates: तेल के दाम तो स्थिर लेकिन झारखंड में आज पेट्रोल पंप की स्ट्राइक, जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, ये लगातार 48वां दिन है, जब तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में तेजी से उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड और नायमैक्स दोनों के भाव बढ़े हैं। ब्रेंट क्रूड का रेट 72.08 रुपये प्रति डॉलर और नायमैक्स क्रूड 0.63 फीसदी प्रति डॉलर पहुंच गया है।

आज झारखंड में पेट्रोल पंप की स्ट्राइक
तो वहीं देश में एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद भी देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रु से ज्यादा है। हालांकि आज तेल के दाम तो नहीं बढ़े लेकिन पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें कम करने की मांग को लेकर आज झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हड़ताल पर है। उसकी मांग है कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें 22 प्रतिशत से घटाकर 17 फीसदी कर दे,उसकी मांग ना पूरी होने पर उसने आज राज्य में स्ट्राइक की है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications