Fuel Rates: राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट, जानिए आपके शहर में आज क्या है तेल का भाव?

नई दिल्ली, 22 मई। बढ़ती महंगाई की मार सह रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर शनिवार को आई, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम करने का ऐलान किया , जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में 7 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हो गई।

 राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट

राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट

केंद्र सरकार के इस बड़े फैसले के बाद केरल और राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का ऐलान किया। केरल सरकार ने पेट्रोल पर 2.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 1.36 रुपए प्रति लीटर वैट कम किया तो वहीं राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर दिया है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 113.35 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.63 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 97.28 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रु रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम

  • इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
  • या
  • गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
  • या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
  • इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+