Fuel Rates: 16 दिनों में 14वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज कितना महंगा हुआ तेल?
नई दिल्ली, 06 अप्रैल। पेट्रोल और डीजल के रेट आज भी बढ़ गए हैं, बुधवार को ईधन के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 105.41 रुपए प्रति लीटर और 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल का रेट क्रमश: 120.51 रुपए प्रति लीटर और 104.77 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

16 दिन के अंदर 14वीं बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े
आपको बता दें कि 16 दिन के अंदर 14वीं बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद, इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आ रही है और यह घटकर करीब 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।
Recommended Video
Petrol-Diesel के बढ़ते दामों पर Rakesh Tikait ने किया Tweet, यूजर्स ने जमकर लिए मजे | वनइंडिया हिंदी

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications